फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Miscreants came as guest, stole jewellery of eight lakh rupees from the businessman daughters marriage

रिसाॅर्ट में बड़ी वारदात: मेहमान बनकर आए चोर, व्यापारी की बेटी की शादी से आठ लाख के गहने उड़ाए

Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jun 2023 02:13 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में चोरों ने एक रिसॉर्ट में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच से चोरों ने व्यापारी की बेटी की शादी के मंडप से लाखों रुपये के गहने उड़ा लिए। 

विज्ञापन
Miscreants came as guest, stole jewellery of eight lakh rupees from the businessman daughters marriage
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर के रेजिस रिसार्ट में अमरोहा के व्यापारी करुण गर्ग की बेटी की शादी समारोह से आठ लाख के गहने चोरी कर लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें तीन चोर दिखाई दे रहे हैं, जो वर्ना कार में सवार होकर आए थे। परतापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


अमरोहा के व्यापारी करुण गर्ग की बेटी की शादी 23 जून को रेजिस रिसार्ट में थी। बरात शामली से आई थी। समारोह के दौरान करुण गर्ग के पिता सुशील ने कमरे से कुछ सामान मंगवाया। करुण गर्ग कमरे में पहुंचे और गहनों का भरा बैग रखकर फ्रेस होने चले गए। वापस आने पर बैग गायब था। काफी देर तक तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर से चांदपुर जाना है तो न जाएं, गंगा के उफान में समा गई एप्रोच रोड, आवागमन बिल्कुल ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बैग में सोने व हीरे से जड़ी दो अंगूठी, चेन और अन्य गहने थे, जो करीब आठ लाख के थे। पता चलने पर अपराध निरीक्षक नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। जिसमें दिखाई दिया कि समारोह के दौरान तीन चोर सफेद रंग की वर्ना कार में आए थे।

जिन्होंने पार्किंग में गाड़ी खड़ी की और खाना खाया। करुण गर्ग के हाथों में बैग देखकर वह उनका पीछा करते हुए कमरे में गए। इसी दौरान उन्होंने बैग चोरी कर लिया। अपराध निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। 

नहीं हुआ खुलासा 
करीब एक माह पहले रिठानी के रजवाड़ा फार्म हाउस में भी संघ के एक पदाधिकारी की बेटी की शादी में भी चोरों ने बैग चोरी कर लिया था। जिसमें करीब तीन लाख रुपये और अन्य सामान था। उस मामले का भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed