{"_id":"5d000f62bdec220729257f72","slug":"misbehaved-with-woman-in-meerut-and-many-video-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की अश्लील वीडियो पति को भेजी, आरोपी बना रहा था ये दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की अश्लील वीडियो पति को भेजी, आरोपी बना रहा था ये दबाव
Wed, 12 Jun 2019 02:05 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने विवाहिता की अश्लील वीडियो उसके पति को भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इससे दंपती में झगड़ा हो गया। पति ने महिला को पीटने के बाद बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला यूपी में मेरठ शहर का है।
विज्ञापन
मंगलवार को पिता के साथ थाने पहुंची महिला ने एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ाई के दौरान उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने एक साल पूर्व उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी शादी एक अन्य युवक से हो गई। वह एक बच्चे की मां भी है। बीते कुछ समय से आरोपी युवक मिलने का दबाव बना रहा था। इंकार करने पर उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसने बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो पति के मोबाइल पर भेज दिए। इस पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
एसएसआई दिग्विजय सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
‘मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी’
महिला बोली, आरोपी ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। लाख समझाने के बाद भी पति नहीं माना। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह पिता के साथ भी मारपीट कर चुका है। थाने में तहरीर देने के बाद महिला वहां देर तक बैठी रोती रही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/