{"_id":"612e9a48ea89aa2115723326","slug":"minister-surya-pratap-shahi-said-there-will-be-no-issue-of-farmers-movement-in-the-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- विधानसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं होगा किसान आंदोलन और कहा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- विधानसभा चुनाव में कोई मुद्दा नहीं होगा किसान आंदोलन और कहा...
Wed, 01 Sep 2021 02:39 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:39 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसान आंदोलन कोई मुद्दा नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि एक गुट किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहा है। प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। कृषि कानून पर 14 बार वार्ता का प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन कोई सामने नहीं आया। आगामी विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन कोई मुददा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
कृषि मंत्री शाही मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में यूपी कैटेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बसपा और सपा की सरकारों ने किसानों को केवल धोखा दिया। योगी सरकार में प्रदेश में गन्ने का एक लाख 45 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया। अब करीब पांच हजार करोड़ रुपये ही किसानों का बकाया है। प्रदेश सरकार इसे भी जल्द से जल्द भुगतान कराएगी। पिछले साढ़े चार साल में प्रदेश में किसानों की फसलों की उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को उनकी उपज का समय पर मूल्य दिलाया गया। सपा सरकार की तुलना में आठ गुणा अधिक गेहूं की खरीद की गई। पिछले 70 सालों में इतनी खरीद और उत्पादन नहीं हुआ, जितना पिछले साढ़े चार साल में योगी सरकार के कार्यकाल में हुआ।
विज्ञापन
जिद पकड़े बैठे हैं आंदोलनकारी
शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कह रहे हैं कि एसएमपी पर ही खरीद हो रही है। आगे भी एसएमपी पर ही खरीद होगी। प्रदर्शन कर रहे लोग कोई बात सुनना ही नहीं चाहते। कमी कोई नहीं बता रहा केवल जिद पकड़े बैठे हैं कि पहले तीनों कृषि कानून रद करो फिर बात करेंगे। जब से कृषि कानून लागू हुए तब से दो बार एमएसपी पर खरीद हो चुकी है। जिस कानून को संसद में चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने पास किया वह कैसे गलत हो गया।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य पर चुप्पी
प्रदेश में गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। कहा कि कल इस संबंध में लखनऊ में बैठक है। उस बैठक में ही गन्ना मूल्य को लेकर कोई फैसला होगा।
शुगर केन टेक्नोलॉजी का कॉलेज खुले
शाही ने कहा कि वेस्ट यूपी गन्ना बेल्ट है। इसलिए कृषि विश्वविद्यालय में एक कॉलेज शुगर केन टेक्नोलॉजी को लेकर भी खुलना चाहिए। उन्होंने कुलपति से कहा कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने देश के सभी राज्य और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग कराई थी, इसमें प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि का पहला स्थान है।
सरदार पटेल की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुबह सवा ग्यारह बजे कृषि विवि के मुख्य गेट पर पहुंचे और गेट पर लगी सरदार पटेल की मूर्ति का माल्यार्पण किया। कुलपति डॉ. आरके मित्तल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला, भाजपा महामंत्री अंकुर मुखिया, भाजपा नेता विक्रांत चौधरी दौराला, राजीव भारद्वाज, गुड्डू दौराला, आमिर अली आदि मौजूद रहे।