फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Surya Pratap Shahi attacked SP and BSP and said 17 Krishi Vigyan Kendras will be opened

कृषि मंत्री ने सपा-बसपा पर बोला तीखा हमला, कहा- प्रदेश में खोले जाएंगे 17 कृषि विज्ञान केंद्र

Fri, 12 Oct 2018 09:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 12 Oct 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Minister Surya Pratap Shahi attacked SP and BSP and said 17 Krishi Vigyan Kendras will be opened
मंच पर भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रदेश के कृषि व जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में नए 17 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। पूर्व की सपा, बसपा और यूपीए सरकार को किसानों की चिंता नहीं थी। भाजपा सरकारों ने किसानों को उनका पूरा हक दिलाया।  

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक दो चरणों में हुई। पहले चरण में प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने किसानों के हित ऐतिहासिक फैसले लिए। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया। धान की एमएसपी 1310 से बढ़ाकर 1750 हो गई है। धान की लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को मिल रहा है। सरकार ने 50 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा है, जबकि सपा सरकार में सात लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। तीन दिन के अंदर किसानों के खाते में उनकी फसल का भुगतान किया जा रहा है। सपा और बसपा सरकार में किसानों को खेतों में अपना गन्ना जलाना पड़ता था, लेकिन भाजपा सरकारों में एक-एक गन्ने की पेराई कराई गई। पहले यूरिया के लिए लाइनें लगती थीं और किसानों को पुलिस की लाठियां खानी पड़ती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिल रहा है। मोदी और योगी सरकार दिनरात किसानों के हित में कार्य कर रही है।  
विज्ञापन


भाजपा सरकारों में हुए ऐतिहासिक काम: राणा
राज्य गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकारों में किसानों के लिए ऐतिहासिक काम हुए हैं। बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने का काम किया गया। डार्क जोन में किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए गए। आखिरी छोर पर बैठे किसान को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों और जनता का दर्द जानने के लिए खुद 25 बार पश्चिमी यूपी का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री किसानों को उनका हक दिलवाने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश आज देश में नंबर वन पर है। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, जिसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। हमारा एजेंडा सिर्फ विकास करना है। किसान भी गन्ने की बंपर पैदावार कर रहे हैं। क्योंकि, उन्हें पता है कि योगी सरकार में एक-एक गन्ने की पेराई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के चेहरे पर है मुस्कान: पंकज  
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि आज किसानों के चेहरे पर मुस्कान है। पूर्व सरकार में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें रहती थी। किसान आत्महत्या करने को मजबूर थे। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ किसानों को मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के मुद्दे को लेकर संवदेनशील है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा 2014 के चुनाव से अधिक सीटों पर जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रही है।  

यह रहे मौजूद  
भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेेश जैन, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, शीशपाल, अमित गगनेजा, सांसद के भाई राहुल लखनपाल शर्मा, साहब सिंह पुंडीर, राजकुमार छाबड़ा खतौली, विजय गुप्ता मुजफ्फरनगर, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर जानसठ, अनिल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed