{"_id":"6070403403ae7e467f6e740c","slug":"minister-suresh-khanna-has-reviewed-the-corona-ward-in-the-medical-college-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुरेश खन्ना बोले- कोरोना के जहां जैसे हालात, वहां वैसी रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री सुरेश खन्ना बोले- कोरोना के जहां जैसे हालात, वहां वैसी रहेगी व्यवस्था
Fri, 09 Apr 2021 05:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Apr 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
मंत्री सुरेश खन्ना।
- फोटो : amar ujala
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य ऑफिस में बैठकर कोविड-19 इमरजेंसी वार्ड प्रभारी और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों का ऑनलाइन हाल जाना।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने एनआईसी कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जाकर व्यवस्था देखी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जहां जैसे हालात होंगे सरकार और प्रशासन उसी तरीके से व्यवस्था करेगा। लोग सहयोग करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर स्टडी: सामने आई ये दो बड़ी बातें, सभी के लिए जानना बहुत जरूरी
विज्ञापन
उन्होंने डीएम के. बालाजी से मेडिकल कॉलेज में अनावश्यक रूप से आने वाली भीड़ को रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में किसी भी तरह से ढील नहीं होनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/