{"_id":"5c252700bdec2256e517ea8d","slug":"minister-satish-mahana-says-by-2022-every-person-will-have-their-own-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बोले- वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति के पास होगा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री बोले- वर्ष 2022 तक हर व्यक्ति के पास होगा अपना घर
Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि 2022 तक देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना घर होगा। महाना ने पीएम आवास योजना में बने 1100 परिवारों के मुखिया को मकान की चाबी सौंपी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं को मुद्रा योजना के तहत सिलाई मशीनों का वितरण किया। मंत्री ने जिले में 10.44 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। ये बातें उन्होंने यूपी के मुजफ्फरनगर में कही।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला पंचायत स्थित चौधरी चरणसिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विभिन्न निकायों से पीएम आवास योजना के 1100 लाभार्थियों को सतीश महाना ने मकान की चाबी सौंपी। मुद्रा योजना में स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया।
विज्ञापन
महाना ने कहा कि एक समय था जब देश में मकान की कोई समस्या नही थी, संयुक्त परिवार की व्यवस्था थी। परिवार के सदस्य एक ही मकान में निवास करते थे। समय परिवर्तन के साथ-साथ रोजगार की तलाश में लोगों का शहरों की ओर पलायन होने के कारण एकल परिवार की व्यवस्था से मकान की समस्या उत्पन्न हुई और शहरी इलाकों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर लोग मलिन बस्तियों में रहने के लिए विवश हुए। आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोग अपने रोजगार में व्यस्त रहते हैं और स्वयं का मकान नहीं बना पाते है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसे सभी लोगों को अपना आवास देने के लिए योजना बनाई। यह योजना आज सफल होती दिखाई दे रही है। योजनाओं में जाति-धर्म का कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं किया गया है। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर 10.44 करोड की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, विजय कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल, डीएम राजीव शमा, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, शरद शर्मा, हरीश अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/