फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of State Suresh Rana took meeting of officials, given strict instructions

योगी के राज्यमंत्री बोले, वादों का क्या ? 'वादा तो टूट जाता है...'

Sun, 02 Apr 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली Updated Sun, 02 Apr 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Suresh Rana took meeting of officials, given strict instructions
राज्यमंत्री सुरेश राणा

गन्ना विकास, चीनी मिल एवं ओद्योगिक विकास के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था को लागू करने में गंभीरता बरतें। अधिकारी अपने दफ्तरों में समय से उपस्थित रहें तथा पीड़ितों की सुनवाई की जाए। किसानों को 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान की व्यवस्था शीघ्रता से लागू कराएं। साथ ही चीनी मिल और गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल तथा बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। शनिवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के दौरान सुरेश राणा ने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी चीनी मिलों से 23 अप्रैल तक गन्ना मूल्य भुगतान का शेडयूल तैयार करा लें, इसके बाद 14 दिन में भुगतान की व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू हो जानी चाहिए। चीनी मिलों के बाहर सड़क तक गंदगी नहीं होनी चाहिए तथा यार्ड में सफाई के साथ ही किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था कराएं। 

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया

Minister of State Suresh Rana took meeting of officials, given strict instructions
राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ली अधिकारियों की माटिंग

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग को बागपत और सहारनपुर जिले से जोड़ते हुए प्रस्ताव तैयार कराएं। साथ ही जिले भर में सड़कों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण का मास्टर प्लान तैयार कर लें, ताकि शासन से स्वीकृति लेकर सड़कों का निर्माण कराया जा सके। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टरों की नियमित उपस्थिति का निर्देश दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, किसानों को कतई परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि शीघ्र कराने का निर्देश दिया। इस दौरान गन्ना, सिंचाई, चिकित्सा, पशु पालन, बिजली, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के संबंध में जानकारी दी, जिस पर राज्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन जनता के हित में होना चाहिए, उसमें पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता बरती जाए। मीटिंग के दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच महीने में भी शुरू नहीं हुआ कार्य

Minister of State Suresh Rana took meeting of officials, given strict instructions
मीटिंग में पहुंचे अधिकारी

समीक्षा बैठक के दौरान बाबरी से हिंड को जोड़ने वाले मार्ग, सिक्का में पानी की टंकी निर्माण के बावजूद पेयजल आपूर्ति शुरू न होने सहित कई ऐसी योजनाओं का मुद्दा भी उठा, जिनमें पांच पांच महीने बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका। इस पर राज्यमंत्री सुरेश राणा ने स्पष्ट कहा कि अब लेटलतीफी नहीं चलेगी। 

शामली बाईपास को गड्ढा मुक्त करेगी पालिका 
शहर में रेलपार स्थित बाईपास की जर्जर हालत को राज्यमंत्री सुरेश राणा ने गंभीरता से लिया। इस मार्ग को लेकर लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद शामली के अधिकारी एक दूसरे के पाले में गेंद फेंकते आए हैं। अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसका संज्ञान लेते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि बाईपास कितने दिन में गड्ढामुक्त होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क का निर्माण प्राधिकरण से कराया जाएगा, लेकिन फिलहाल नगर पालिका इसे गड्ढा मुक्त कराएगी। इस पर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि सात दिन सडक को गड्ढा मुक्त करा देंगे। 

विज्ञापन

गांव और कस्बों में कैंप लगाने के निर्देश 

Minister of State Suresh Rana took meeting of officials, given strict instructions
राज्यमंत्री सुरेश राणा का स्वागत

राज्यमंत्री सुरेश राणा ने निर्देश दिया कि विधवा, वृद्धावस्था पेंशन तथा विकलांग प्रमाण पत्रों के बनवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। गांवों और कस्बों में कैंप लगाकर अधिकारियों को वहां मौजूद रहकर पेंशन बनानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed