फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister of state Giriraj singh said congress works to spread hatred to get votes

केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने वोट की खातिर शुरू से ही नफरत फैलाई

Wed, 28 Nov 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 28 Nov 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Minister of state Giriraj singh said congress works to spread hatred to get votes
फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 1947 में नेहरू ने अगर काशी, मथुरा व अयोध्या का विवाद सुलझा लिया होता, तो आज यह हालात पैदा नहीं होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट की खातिर शुरू से ही नफरत फैलाने का काम किया। 

विज्ञापन


बुधवार को देवबंद में देवीकुंड स्थित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के आश्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पाकिस्तान में हिंदुओं के आराध्य के मंदिर टूट गए हैं। कुछ बचे हैं, तो वह भी संकट में हैं। वहां हिंदुओं की जनसंख्या नहीं के बराबर बची है। बांग्लादेश में भी हिंदू सांस्कृतिक वेदना झेल रहे हैं, लेकिन भारत में हिंदुओं की संख्या अधिक होने के कारण सामाजिक समरसता कानून से नहीं, बल्कि सनातन के कारण है। हिंदुओं के अंदर सामाजिक समरसता है। जिस गांव में 99 प्रतिशत हिंदू हैं, वहां किसी सरकार के कारण सामाजिक समरसता नहीं है, हिंदुओं के कारण है।
विज्ञापन

 
उन्होंने मुसलमानों से कहा कि आप यहां (भारत) 30-33 करोड़ हो गए, तीन लाख मस्जिद बनाए, किसी ने आपको नहीं रोका। इसलिए हिंदुओं के सब्र की परीक्षा न लें। हिंदुओं के सब्र का बांध टूट गया तो फिर देश में कोई रोकने वाला नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कोई मक्का के बदले हज करने वेटिकन सिटी नहीं जाएगा, उसी तरह अयोध्या बदली नहीं जा सकती। हम अयोध्या के सिवाय मंदिर पाकिस्तान और वेटिकन सिटी में नहीं बनाएंगे। मंदिर निर्माण सरकार का विषय नहीं, बल्कि यह देश के 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था का सवाल है। उन्होंने कहा कि आक्रांता आए, लूट मचाई और शहरों के नाम बदल दिए। ऐसे शहरों के नाम उनकी प्राचीन सभ्यता के मुताबिक ही रखने में क्या हर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बख्तियार खिलजी ने नालंदा को लूटा और नाम बख्तियारपुर रख दिया, तो बख्तियारपुर का नाम बदलना चाहिए। नाम एक सांस्कृतिक पहचान है, स्वाभिमान का मुद्दा है। 

वहीं गन्ना भुगतान और किसानों के मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में जब से आदित्यनाथ योगी की सरकार बनी है, तब से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी आई है। सरकार किसानों के लिए पूरी तरह चिंतित रहती है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, किसानों की स्थिति सुधरी है। इस मौके जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा, शिवराज सिंह रोड, संदीप शर्मा एडवोकेट, अभिषेक त्यागी, दीपक त्यागी, अरुण गुप्ता, ईशान गौड़, अजय गर्ग, विकास पुंडीर और सुखपाल सिंह राणा आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed