फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Minister Giriraj Singh said People of a society have want to do Gajwa-e-Hind in the country

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- गजवा-ए-हिंद करना चाहते हैं सीएए पर आंदोलन करने वाले

Wed, 12 Feb 2020 09:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 12 Feb 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj Singh said People of a society have want to do Gajwa-e-Hind in the country
समर्थकों के साथ मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मत्स्य एवं पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सीएए के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग समेत देशभर में जहां भी धरना प्रदर्शन हो रहा है, वह संसद के कानून के खिलाफ अराजकता और देश के विरुद्ध है। धरना देने वाले एक वर्ग के लोग गजवा-ए-हिंद करना चाहते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर से लौटते समय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रात्रि में कुछ समय के लिए देवबंद में अपने गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर आश्रम में रुके। यहां उन्होंने कहा कि शरजील इमाम जैसे लोग असम को काटकर इस्लामिक स्टेट बनाने की बात कह रहे हैं। आतंकवादियों के समर्थन में नारे लगाते हैं, जबकि विपक्ष उनका समर्थन कर रहा है। इन ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जा सकती है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि सीएए नागरिकता देने का कानून है, लेने का नहीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मंत्री गिरिराज के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी, माफी मांगें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की जिम्मेदार कांग्रेस है। पूरी दुनिया में भारत का मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित है। फिर भी वह गजवा-ए-हिंद करना चाहते हैं, जिसे रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की बहुत आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने बंद कमरे में स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से मुलाकात की और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। 
बता दें कि केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने वालों में भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी, नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, मनीष त्यागी, विनय कुच्छल, बिजेंद्र जौहरी, प्रमोद शाही, राजेश अनेजा, हिमांशु शर्मा, मुकुल कश्यप, ओमपाल सिंह, अमित गर्ग, कपिल कुमार, राजीव धीमान, राममोहन सैनी आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed