{"_id":"5a84565f4f1c1b4f588b8957","slug":"minister-bahuguna-joshi-said-development-in-the-state-is-growing-rapidly","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- विकास कार्यों को लग रहे हैं पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- विकास कार्यों को लग रहे हैं पंख
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की महिला परिवार मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य किए हैं। जनता ने जिस भरोसे पर वोट दिए थे, सरकार उस पर खरी उतर रही है। सड़कों, बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना शुरू हो गया है, भविष्य में इसके बेहतर नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
बागपत में बुधवार को घिटौरा गांव में चौधरी करतार सिंह के आवास पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची रीता बहुगुणा जोशी का ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हित के लिए काम कर रही हैं। गरीबों और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। पिछली सरकार ने विकास कार्य नहीं कराए थे, इस कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा था, लेकिन जैसे ही यूपी में भाजपा की सरकार बनीं, तो विकास कार्यों को भी पंख लगने शुरू हो गए हैं। केंद्र और यूपी की सरकार मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
पढ़ें : "कश्मीर से कन्याकुमारी तक झूठ का प्रचार करने में RSS माहिर"
विज्ञापन
बता दें कि इस मौके पर लोनी (गाजियाबाद) के विधायक नंद किशोर गुर्जर, चंद्र नागर, पवन मावी, कंवर पाल, लीलू प्रमुख, जय भाटी, प्रधान राहुल, विकास, मोहित, राकेश आदि मौजूद रहे। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की आयु एक सौ वर्ष पूरी होने पर कथा का आयोजन किया। दिल्ली से शामली जाते वक्त कार्यक्रम में मंत्री पहुंचीं। क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष समस्याएं भी रखीं। रीता बहुगुणा ने ग्रामीणों को शीघ्र ही समस्याएं हल कराने का भरोसा दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/