{"_id":"68d97458c95f887cd804901a","slug":"millions-stolen-from-a-hardware-store-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104513-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हार्डवेयर की दुकान में कुंबल कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हार्डवेयर की दुकान में कुंबल कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मवाना- चोरी की घटना के बाद सड़क पर बाइक खड़ी कर जाम लगाने का प्रयास किया गया। स्रोत : संवाद
मवाना चौकी से 100 कदम की दूरी पर चोरों ने दिया घटना को अंजाम, सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मवाना में शनिवार देर रात चोरों ने मवाना पुलिस चौकी से 100 कदम की दूरी पर मोहल्ला तिहाई निवासी मलय कौशिक की हार्डवेयर की दुकान में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते कुंबल कर दुकान में दाखिल हुए। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। मवाना चौकी पुलिस तो पहुंच गई लेकिन थाना पुलिस दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची। पीड़ितों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शांत किया।
मलय कौशिक ने बताया कि शनिवार देर रात वह बेटे श्रेय के साथ दुकान बंद कर घर लौट गए थे। रविवार सुबह 7:00 बजे दुकान पर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। बताया कि शनिवार को खरीदी गई लगभग साढ़े चार तोला सोने की ज्वैलरी और गल्ले में रखे 80 हजार रुपये चोर ले गए। चोरों ने दुकान में रखी तिजौरी भी कटर से काटने का असफल प्रयास किया। मौके पर पहुंची फोरेंंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटना होने पर व्यापारियों में रोष फैल गया और उन्होंने बाइकों को सड़क पर खड़ा कर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा बुझाकर शांत करा दिया।
पीड़ित व्यापारी मवाना नगर पालिका के चेयरमैन के रिश्तेदार बताए गए हैं। व्यापारियों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
20 लाख रुपये आया था नकद
मलय कौशिक ने बताया कि बेटा श्रेय कौशिक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य भी करता है। शनिवार को जमीन की खरीद फरोख्त का 20 लाख रुपये का कैश आया था, जिसे वह रात में ही घर ले गए थे। परंतु, ज्वेलरी व 80 हजार रुपये दुकान में ही छोड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में दुकान पर कार्य करने वाले चार लड़कों को हिरासत में लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।
चार्ज लेते ही मिली चुनौती
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने शनिवार को मवाना थाना प्रभारी अखिलेश को सरधना और पूनम जादौन को मवाना थाना प्रभारी नियुक्त किया था। चोरों ने पूनम जादौन के कार्यभार संभालते ही चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना भी मवाना चौकी से 100 मीटर की दूरी पर अंजाम देकर चोरों ने पुलिस के सामने चुनौती पेश की।