फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   milk prepaired by chemcial in the sardhn dairly , police arrest two dairy owner

मेरठ: सरधना में कैमिकल से तैयार होता मिला दूध, दो डेयरी संचालकों को हिरासत में लिया

Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
milk prepaired by chemcial in the sardhn dairly , police arrest two dairy owner
डेयरी में पकड़ा गया कैमिकल से बना दूध। - फोटो : SARDANA
मेरठ के सरधना नगर में नंगला आर्डर रोड व नवाबगढ़ी रोड पर शनिवार को शाम के समय ड्रग्स एवं खाद्य विभाग की टीम ने एसडीएम व थाना पुलिस फोर्स के साथ मिलकर डेयरियों का निरीक्षण किया। डेयरियों में मानक से अधिक पशु बंधे मिले। जिसमें पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की बात कही। वहीं नंगला रोड पर एक डेयरी में तीन ड्रम कैमिकल से भरे पडे़ और एक डेयरी संचालक को हिरासत में लिया। वहीं दौराला रोड पर भी नकली दूध तैयार करते एक डेयरी संचालक को टीम ने पकड़ा। एसडीएम अमित कुमार के अनुसार कैमिकल व नकली दूध के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन


सरधना नगर में शनिवार को ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार शाक्य व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार डेयरियों का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छापेमार कार्रवाई के लिए एसडीएम अमित कुमार भारतीय व थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक को भी साथ लिया।
विज्ञापन


टीम पहले नगंला आर्डर रोड पर पहुंची। यहां पर टीम ने एक डेयरी से करीब तीन ड्रम कैमिकल पकड़ा और एक डेयरी संचालक को हिरासत में लिया। उसके बाद टीम नवाबगढ़ी रोड स्थित डेयरी पर पहुंची तो डेयरी में बेहिसाब पशु बंधे मिले। जिसमें डेयरी सांचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम उसके बाद दौराला रोड पर पहुंची तो एक डेयरी में नकली दूध तैयार करते एक डेयरी संचालक को पकड़ लिया। टीम उसे पकड़कर थाने ले गई और दूध का सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही। एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामले में कार्रवाई कराई जा रही हैं। सरधना में नकली दूध तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 डेयरी में छापे के दौरान जांच करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय व टीम।

डेयरी में छापे के दौरान जांच करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय व टीम।- फोटो : SARDANA

 

डेयरी में छापे के दौरान जांच करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय ।

डेयरी में छापे के दौरान जांच करते एसडीएम अमित कुमार भारतीय ।- फोटो : SARDANA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed