फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mid day meal kitchen scam

मिड-डे मील के किचन में घोटाला

Sat, 30 Apr 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 30 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
mid day meal kitchen scam
mid day meal - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

चार साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग
भोजन प्राधिकरण लखनऊ को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा, जिसमें 12 सहायता प्राप्त विद्यालयों के अंदर किचन बनाने की डिमांड की गई। प्राधिकरण ने प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए प्रत्येक विद्यालय को 78,500 रुपये के हिसाब से कुल 9.42 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई।
इसके बाद बीएसए कार्यालय ने सभी विद्यालयों को चेक के माध्यम से पैसा जारी कर दिया। स्कूलों ने एकाउंट से पैसे निकाल भी लिए, लेकिन अभी तक किचन का अता-पता नहीं है।
विज्ञापन

पत्रों के जवाब तक नहीं दिए

पैसा 2011-12 बजट से जारी किया गया
21 सितंबर 2012 को तत्कालीन एडी बेसिक डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर धनराशि और खर्च का ब्योरा मांगा। लेकिन जवाब नहीं दिया गया। 2 नवंबर 2012 को संतोष कुमार अपर निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने बीएसए को पत्र लिखा और कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण दें, लेकिन उसके बाद भी मामले को दबा लिया गया। प्राधिकरण के सख्त होने पर एडी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने 16 व 19 मार्च 2013 को फिर से बीएसए को रिमाइंड दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन जवाब नहीं दिया गया। 12 जून 2015 को तत्कालीन एडी विनय कुमार गिल ने बीएसए को पत्र लिखकर पूरी जानकारी मांगी। उसके बाद तत्कालीन बीएसए जीवेंद्र सिंह ऐरी ने जिला समन्वयक करन माथुर और जिला समन्वयक निर्माण हरेंद्र शर्मा को पत्र लिखकर ब्योरा देने को कहा।
इसकी कॉपी डीएम, सीडीओ से लेकर एडी बेसिक तक को भेजी गई, लेकिन आज तक पैसे की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed