{"_id":"605656b98ebc3edb551fa0f2","slug":"metro-rail-will-run-soon-in-sardhana-region-sangeet-som-sardana-news-mrt5309072139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना क्षेत्र में जल्द दौड़ेगी मेट्रो रेल : संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना क्षेत्र में जल्द दौड़ेगी मेट्रो रेल : संगीत सोम
विज्ञापन

सरधना। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की तरफ से खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक संगीत सोम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे व छह छात्राओं को साइकिल व 24 दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल वितरित की। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में करीब दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य अब तक हो चुके हैं। सलावा में खेल विश्वविद्यालय के साथ ही सरधना में दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट मेट्रो ट्रेन का है,जो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री सरधना में मेट्रो ट्रेन को लेकर घोषणा कर सकते हैं। विधायक ने प्रदेश में चार वर्ष पूर्ण होने पर एक विकास कार्यों की पुस्तिका का भी विमोचन किया। एडीओ समाज कल्याण विभाग तरसेमपाल सिंह पुंडीर, एडीओ पंचायत सुनील कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन, मंगू प्रधान, विरेंद्र चौधरी, खेड़ा प्रधान ओमबीर सिंह, झिटकरी के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही, थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।