फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   metro in meerut

गुड़गांव में बैठकर गूगल अर्थ से ही कर रहे मेट्रो का सर्वे

Sat, 07 Nov 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 07 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
metro in meerut

राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिकसर्वे) की टीम गुड़गांव में बैठकर मेरठ की मेट्रो ट्रेन केलिए सर्वे कर रही है, वह भी गूगल अर्थ को आधार बनाकर। सैन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में यह खेल सामने आया। सेना के अधिकारियों ने दो टूक कहा कि मेट्रो के प्रोजेक्ट में वह हर मदद तत्काल करने को तैयार हैं पर आधी अधूरी तैयारियाें पर कतई नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने इंच बाई इंच के हिसाब से सजरे पर सुपर इम्पोज हुआ डिजाइन देने को कहा, जिसे राइट्स की टीम पेश ही नहीं कर पाई। उधर कछुआ गति से हो रहे डीपीआर के काम से नाराज एमडीए अधिकारियों ने राइट्स अधिकारियों को साफ कह दिया है कि इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की जाएगी।
विज्ञापन


मेरठ में मेट्रो की डीपीआर को लेकर राइट्स की टीम के साथ नोडल अधिकारी विवेक भास्कर, एसई शबीह हैदर आदि ने जीओसी मेजर जनरल सुनील यादव, सीईओ कैंट बोर्ड राजीव श्रीवास्तव आदि अधिकारियों के साथ मीटिंग की। दरअसल मेट्रो का एलाइनमेंट कैंट क्षेत्र के पांच स्टेशनों से होकर गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के मेरठ रेलवे स्टेशन कैंट, रजबन बाजार, बेगमपुल पर दो स्टेशन तथा एमईएस कालोनी कैंट ऐसे स्टेशन प्रस्तावित हैं जो छावनी क्षेत्र में हैं। इस बाबत छावनी तथा सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी। अधिकारियों ने कहा था कि उन्हें पूरा प्लान समझाया जाए।

बैठक में खुल गई पोल
शुक्रवार को हुई बैठक में राइट्स की टीम की पोल खुल गई कि वह मेट्रो स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कितनी लापरवाही से काम कर रही है। यह प्रोजेक्ट न केवल मेरठ के लिए सबसे अहम है बल्कि प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा तक इससे जुड़ी है।

बैठक में सामने आया कि मेट्रो की छोटी सी टीम लोकल में काम करके सारा डाटा गुड़गांव ले जाती है और वहां गूगल अर्थ से टोपोग्राफी या अन्य सर्वे की रिपोर्ट तैयार की गई है। गूगल अर्थ का नक्शा ही बैठक में पेश किया गया, जिसे अधिकारियाें ने नकार दिया।

कैंट अधिकारियों ने साफ कहा कि इससे काम नही चलेगा। वह नक्शा चाहिए जो राजस्व अभिलेखों केसजरे से तैयार हो और सजरे पर ही सुपर इम्पोज किया गया हो। वहां यह पता चले कि पिलर, सड़क , मार्केट, पुल कहां-कहां है। छोटी छोटी चीजें भी साफ होनी चाहिए।

कितनी जमीन लेनी होगी, यह तक नहीं पता
बैठक में यह साफ हो गया कि इन स्टेशनों के लिए कितनी जमीन का अधिग्रहण होगा, इसका कोई सर्वे अभी नहीं हुआ है। खास तौर पर कैंट क्षेत्र के स्टेशनों में वन विभाग, रेलवे तथा अन्य विभाग की जमीन का अधिग्रहण होगा। इस बाबत जिला भूमि व्यवस्था लिपिक को ले आउट दिया गया है। अब वहां से इसका चिन्हीकरण होगा कि कौन सी जमीन यहां सरकारी और कौन सी गैर सरकारी है। इसमें भी अभी काफी समय लगेगा।


मेरठ में सबसे लेट चल रहा काम
आगरा, कानपुर, लखनऊ तथा वाराणसी में भी मेट्रो पर काम चल रहा है पर सबसे धीमा काम मेरठ में हो रहा है। अभी तक तो डीपीआर का ड्राफ्ट तक तैयार नहीं हुआ है। पहले सितंबर तक डीपीआर का ड्राफ्ट देना था। फिर अक्टूबर का समय मांगा गया और शुक्रवार को राइट्स की टीम ने साफ कर दिया कि दिसंबर में ही यह संभव हो सकेगा। दरअसल, मेरठ में राइट्स की बड़ी टीम काम नहीं कर रही है। जीएम पीयूष कंसल को यहां की जिम्मेदारी दी गई है पर वे तो कभी कभार ही यहां आते हैं। जीओसी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में वे नहीं आए और अपने जूनियर तरुण जैन को भेज दिया। तरुण की टीम ही यहां काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed