फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Methods of water conservation and pollution prevention explained through models

Meerut News: मॉडल से बताए जलसंरक्षण और प्रदूषण से बचाव के तरीके

Sat, 08 Nov 2025 06:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 08 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Methods of water conservation and pollution prevention explained through models
डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
विज्ञापन

माछरा। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर प्रदूषण से बचाव और जलसंरक्षण के तरीके बताए।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11 के छात्र गौरी, उमंग, अंशु, खुशी, इशू, शुभ, धैर्य, हितेश, विराज, लवप्रीत, वंश, अक्षा ने गंगा की यात्रा के बारे में प्रोजेक्ट बनाकर अभिभावकों को विस्तार से समझाया। कक्षा 11 के यश, अक्षित, विश्वास, विक्रांत, कार्तिक ने प्रदूषण कम करने की विभिन्न तकनीक का प्रदर्शन करते हुए मॉडल प्रदर्शित किया। कक्षा 11 की रितिका ने खुद का बनाया अग्निशमन उपकरण प्रदर्शित किया। भाविक, अंश, युगराज, युग, जीत, युगांक ने कम लागत में कीटनाशक स्प्रे मशीन तैयार की जिसे वहां पर मौजूद किसान अभिभावकों ने खूब सराहा।

कक्षा 7 की झलक, सीरत, आयुषी, दृष्टि ने वेक्यूम क्लीनर का प्रदर्शन किया। कक्षा 9 की छात्राओं अतिका, इवांशी, आरुषि, कनिष्का, देविका ने दूषित जल के निस्तारण संबंधी तकनीकों को प्रदर्शित किया। कक्षा 10 से अवनी, अलीशा, वर्णप्रीत, मानसी ने मॉडल प्रदर्शित कर प्रदूषण से बचाव के उपाय सुझाए। कक्षा 9 से ध्रुव, दक्ष, हिमांशु, वीर, अरहान ने नदी संरक्षण पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। तरु, तनिष्का, निवी, सिया तथा रिद्धि ने वर्षा जल संचयन पर प्रोजेक्ट बनाया और अभिभावकों को समझाया कि हम किस प्रकार से वर्षा के जल को संरक्षित कर उसका सदुपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी आयोजन से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है तथा बच्चों को एक प्रेरणा तथा आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed