फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Metering on August 26 in the presence of executive members

मेरठ: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए किया जाएगा भूमि का चयन, कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में 26 अगस्त को पैमाइश

Wed, 25 Aug 2021 02:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 25 Aug 2021 02:26 PM IST
सार

मेरठ में घंटाघर के पास टाउनहॉल परिसर में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी में खारिज हो चुका है। इसके बाद पार्किंग के लिए नगर निगम परिसर और स्टोर की खाली पड़ी भूमि का प्रस्ताव पास किया गया था।

विज्ञापन
Meerut News: Metering on August 26 in the presence of executive members
घंटाघर मेरठ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में घंटाघर के पास नगर निगम परिसर और टाउनहॉल के बराबर में स्टोर की खाली पड़ी भूमि पर मल्टीलेवल पार्किंग के लिए भूमि का चयन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम, सीएंडडीएस और निगम कार्यकारिणी सदस्य संयुक्त रूप से 26 अगस्त को भूमि की पैमाइश करेंगे। निगम प्रशासन ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को सूचना भेज दी है।

विज्ञापन


घंटाघर के पास टाउनहॉल परिसर में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव निगम कार्यकारिणी में खारिज हो चुका है। इसके बाद पार्किंग के लिए नगर निगम परिसर और स्टोर की खाली पड़ी भूमि का प्रस्ताव पास किया गया था। निगम प्रशासन पहले भी दोनों स्थानों पर भूमि की पैमाइश करा चुका है। निगम प्रशासन की माने तो दोनों में से एक भी स्थान पर 3000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि नहीं है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेताओं और निगम कार्यकारिणी सदस्यों का दावा है कि प्रस्तावित किए गए दोनों स्थानों पर मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए पर्याप्त भूमि है। भूमि का विवाद खत्म करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने निगम कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश करने का निर्णय लिया है। नगर निगम निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने सभी 12 निगम कार्यकारिणी सदस्यों को पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने सीएंडडीएस और कार्यकारिणी सदस्यों को 26 अगस्त को सुबह 11 बजे निगम परिसर में भूमि पैमाइश के लिए आमंत्रित किया है। कार्यकारिणी सदस्य अंशुल गुप्ता और गफ्फार अहमद का कहना है कि भूमि पैमाइश के लिए निगम प्रशासन की तरफ से भेजा गया पत्र मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed