फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message of love and harmony in the joy of resurrection of Lord Jesus on Easter

Meerut News: ईस्टर पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में प्रेम और सद्भाव का संदेश

Sun, 05 Apr 2026 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Message of love and harmony in the joy of resurrection of Lord Jesus on Easter
सरधना। ईस्टर संडे के मौके पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धालुओं से मिलते धर्मगुरू। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाए जाने वाले ईस्टर संडे पर सरधना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे और प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान की खुशी मनाई। लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई देते हुए प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश साझा किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, क्रूस पर चढ़ाए जाने के तीसरे दिन प्रभु यीशु मसीह पुनर्जीवित हुए थे। उन्होंने मानवता को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए असहनीय पीड़ा सहते हुए अपना बलिदान दिया। ईस्टर का पर्व इसी त्याग, आस्था और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। यह दिन मानव कल्याण और नई आशा का संदेश देता है। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतों के अनुसार चर्च में दान अर्पित किया।
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत, फादर वलेरियन पिंटो, फादर पीटर प्रकाश ने कहा कि ईस्टर संडे प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी का पर्व है, जो पूरे विश्व को प्रेम, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है। विशेष प्रार्थना के बाद मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया। बच्चों को उपहार वितरित किए गए। युवाओं ने श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर प्रभु यीशु को नमन करते हुए अपने जीवन में सुख-शांति की कामना की।

सरधना। ईस्टर संडे के मौके पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धालुओं से मिलते धर्मगुरू। संवा

सरधना। ईस्टर संडे के मौके पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धालुओं से मिलते धर्मगुरू। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed