फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Message given to help others like Mother Mary

Meerut News: माता मरियम की तरह दूसरों की मदद करने का दिया संदेश

Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Message given to help others like Mother Mary
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च पर कृपाओं की माता के महोत्सव का बृहस्पतिवार शाम ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हो गया। माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान भी हुआ। श्रद्धालुओं ने चर्च परिसर में जुलूस निकालकर माता मरियम के संदेश सुनाए। नौरोजी प्रार्थना में अपने पापों की क्षमा के लिए प्रभु के सामने शीश झुकाए।
विज्ञापन


ध्वजारोहण धर्माध्यक्ष धर्मप्रांत मेरठ भास्कर जेसुराज ने किया। ईसाई समुदाय के लोग जुलूस की शक्ल में रोजरी बोलते हुए चर्च के अंदर पहुंचे। यहां बिशप ने मिस्सा बलिदान कराया। ध्वजारोहण स्थल पर सुंदर रंगोली भी सजाई गई थी। चर्च प्रबंधक फादर वेलेरियन पिंटो, फादर जॉन मिल्टन और कई ब्रदर, सिस्टर, संत चार्ल्स व संत जोजफ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4:00 बजे माला विनती, नौरोजी प्रार्थना और मिस्सा बलिदान होगा। शाम 4:00 बजे संत पापा ग्रेगोरी 16वें द्वारा बेगम को भेंट किए गए तबर्रुक (रेलिक) तथा माता मरियम की प्रतिमा के साथ चर्च में शोभा यात्रा निकाली गई। बृहस्पतिवार को 4:00 बजे चर्च परिसर में फादर्स, ब्रदर्स व ईसाई समुदाय के लोग एकत्र हुए। धर्माध्यक्ष भास्कर जेसुराज ने सभी को कृपाओं की माता मरियम का संदेश सुनाया। उन्होंने चर्च परिसर में ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद चर्च परिसर में जुलूस निकाला गया, जिसमें सबसे आगे तीन भक्त क्रूस लेकर चल रहे थे। संतों की मां कृपाओं की माता की विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की गई। श्रद्धालुओं को माता मरियम की तरह संवेदनशील बनकर दूसरों की मदद करने का संदेश दिया। इस अवसर पर देश में सुख-शांति और बीमारों के स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed