{"_id":"686ed4a281990506560bef40","slug":"meritorious-students-who-scored-more-than-90-marks-were-felicitated-meerut-news-c-72-1-mrt1063-136686-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
एमपीएस ग्रुप में हुआ अभिनंदन समारोह का आयोजन
- मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सम्मान में हुआ अभिनंदन समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप द्वारा वर्ष 2025 की सीबीएसई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पद्मश्री डॉ. ऊषा शर्मा रही। ग्रुप की सह-संस्थापिका कुसुम शास्त्री, प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री और निदेशिका केतकी शास्त्री ने सभी का सम्मान किया। समारोह में उन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र तथा धनराशि देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ‘एस स्कोरर्स’ के रूप में उन छात्र-छात्राओं को भी विशेष सम्मान दिया गया जिन्होंने विषयवार शत- प्रतिशत अंक अर्जित किए। साथ ही कक्षा 1 से 9 तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समूह के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच की राह अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें विद्यालय की रीढ़ बताया। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।