फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meritorious students of board exams were felicitated

बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित किया गया

Mon, 30 Jun 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of board exams were felicitated
रोहटा। श्री शालिगराम शर्मा परिन्यास परिषद ट्रस्ट रासना की वार्षिक साधारण सभा रविवार को महाविद्यालय परिसर के न्यादर सिंह स्मृति सभागार में आयोजित की गई। सामाजिक, शैक्षणिक और ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। सभा के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह रहे। अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रबंध समिति अध्यक्ष विनोद त्यागी और संचालन ट्रस्ट के मंत्री प्रदीप त्यागी ने किया।
विज्ञापन

मंत्री प्रदीप त्यागी ने गत वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद वर्ष 2025-26 के अनुमानित बजट का प्रस्ताव भी रखा गया। ट्रस्ट की सदस्यता शुल्क में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सभा के दौरान ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। गत वर्ष दिवंगत हुए ट्रस्ट के आजीवन सदस्यों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। सदस्यों ने ट्रस्ट की पारदर्शिता और निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए इसे ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इस दौरान डोरी लाल शर्मा, उमेश त्यागी, पवन त्यागी, वीर सिंह त्यागी, भूषण त्यागी, कुलदीप त्यागी, पिंटू त्यागी, सुनील त्यागी, महेंद्र त्यागी, प्रवीण त्यागी, अंकुर त्यागी, मयंक त्यागी, विपिन त्यागी, प्राचार्या डॉ. रंजू नारंग, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सहित तीनों शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकगण, ट्रस्ट के आजीवन सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed