रोहटा। डालमपुर गांव में क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवा मिशन के तहत मासिक संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केपी सिंह ने ग्रामीण आंचल के 41 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
शुरुआत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार विषय पर हुई चर्चा से हुई, जो स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई थी। बच्चों के स्वास्थ्य और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सहयोग का आश्वासन दिया गया। गत माह कराई गई विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं जैसे सेवा, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस, सुलेख, और सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी, कीर्ति, अनुषा एवं मीनाक्षी को सम्मानित किया गया। विद्यालय में निशुल्क ट्यूशन पढ़ा रही 10 शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया। छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम में शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई। बच्चों को स्वस्थ जीवन और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में संदीप पूनिया, ओमप्रकाश शर्मा, डाॅ. सुरेशपाल, डाॅ. देवेंद्र गौतम उपस्थित रहे।