फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mercury at 4.3 degrees: City shivered: January 8th night was the coldest in 14 years

पारा 4.3 डिग्री: कांप उठा शहर: 14 साल में सबसे सर्द रही 8 जनवरी की रात

Sat, 10 Jan 2026 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mercury at 4.3 degrees: City shivered: January 8th night was the coldest in 14 years
मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय केंट छेत्र में हुआ कोहरा......संवाद - फोटो : मृतक रामू ।
मोदीपुरम: दिन ढलते ही ठंड ने ऐसा शिकंजा कसा कि लोग अलाव और रजाइयों में सिमटने को मजबूर हो गए। सांसों से धुआं सा निकलता रहा और सुबह हुई तो शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। 8 जनवरी की रात ने बीते 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस सर्दी को और तीखा बना दिया। मौसम के तेवर बता रहे हैं कि फिलहाल राहत की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

इस सीजन की सबसे ठंडी रात बृहस्पतिवार को दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठिठुरन और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता बेहद कम हो गई। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई, हालांकि करीब 10 बजे के बाद कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन में धूप निकलने और रात में तापमान गिरने से वातावरण में नमी बढ़ गई, जिससे कोहरे की स्थिति बनी। दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही। मैदानी इलाकों में शीतलहर और गलन का असर साफ दिखाई दे रहा है। लोग सुबह-शाम घरों से निकलने से बचते नजर आए।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। शुक्रवार को शहर का औसत एक्यूआई 256 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। जयभीम नगर सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 313 तक पहुंच गया। गंगानगर में 197, पल्लवपुरम में 258, बेगमपुल में 260 और दिल्ली रोड पर 275 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा। सुबह के समय घना कोहरा लोगों को परेशान करता रहेगा। शीतलहर के चलते विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ठंड अभी और सताएगी
बीते वर्षों के आंकड़े देखें तो 2016 में न्यूनतम तापमान 4.9 और 2025 में 4.7 डिग्री रहा था, लेकिन 2026 में 4.3 डिग्री के साथ ठंड ने नया रिकॉर्ड बना दिया। मौसम के संकेत साफ हैं। ठंड अभी और सताएगी।

मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय केंट छेत्र में हुआ कोहरा......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय केंट छेत्र में हुआ कोहरा......संवाद- फोटो : मृतक रामू ।

मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय केंट छेत्र में हुआ कोहरा......संवाद

मेरठ..कंवलजीत..सुबह के समय केंट छेत्र में हुआ कोहरा......संवाद- फोटो : मृतक रामू ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed