फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merciless Strikers won the opening match by 14 runs

Meerut News: मर्सिलेस स्ट्राईकर ने 14 रन से जीता उद्घाटन मैच

Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Merciless Strikers won the opening match by 14 runs
हनी क्रिकेट मैदान में पहले डे नाइट मैच में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।
मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में रविवार को पहला डे नाइट मैच मर्सिलेस स्ट्राइकर और हनी टाइगर टीम के बीच खेला गया। इसमें मर्सिलेस स्ट्राइकर ने 14 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मर्सिलेस स्ट्राइकर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 6 विकेट पर 198 रन बनाए। वीरेंद्र नेगी ने 75, अभी ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में इमरान और कपिल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी टाइगर की टीम 22 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने 38, रवि ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में मर्सिलेस की ओर से शुभम ने तीन, दीपांशु ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच वीरेंद्र को चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रोहित काम्बोज और डॉ. विश्वजीत बैंबी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रविंद्र काजला, हनी काजला, डॉ. शोभित माहेश्वरी, नितिन काजीपुर, हिमांशु चौधरी, सचिन सिद्धू, प्रदीप कसाना आदि मौजूद रहे।

हनी क्रिकेट मैदान में पहले डे नाइट मैच में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।

हनी क्रिकेट मैदान में पहले डे नाइट मैच में मैच के बाद खिलाड़ी खुशी मनाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed