फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merchants said harassment on complaint of hookah bar

व्यापारियों ने कहा हुक्का बार की शिकायत करने पर कर रहे उत्पीड़न

Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Merchants said harassment on complaint of hookah bar
व्यापारियों ने कहा हुक्का बार की शिकायत करने पर कर रहे उत्पीड़न
विज्ञापन

मेरठ। व्यापारियों में इंस्पेक्टर नौचंदी के खिलाफ आक्रोश है। इस पर अजय गुप्ता व बिजेंद्र अग्रवाल के पहुंचते व्यापारियों ने उनके खिलाफ नारेबाजी कर दी। आरोप लगाया कि शास्त्रीनगर में हुक्का बार चलाए जाने की शिकायत एडीजी से करने पर वे व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह के बाद अब इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार के खिलाफ भी व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि नाकारा एसओ को हटवाया है। अब इंस्पेक्टर नौचंदी को भी हटवा देंगे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस से सेटिंग करके व्यापारी नेता शास्त्रीनगर स्थित होटलों में हुक्का बार और सेक्स रैकेट चलाते हैं। जिसमें नौचंदी पुलिस की भूमिका है। इंस्पेक्टर नौचंदी की शिकायत व्यापारियों ने एडीजी से की थी। इसके बाद से व्यापारियों के खिलाफ इंस्पेक्टर रणनीति बनाते रहते हैं। इस पर व्यापारियों ने इंस्पेक्टर नौचंदी के खिलाफ हंगामा भी किया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता अजय गुप्ता और बिजेंद्र अग्रवाल से भी इंस्पेक्टर नौचंदी की शिकायत की। कहा कि इंस्पेक्टर नौचंदी ने ही दूसरे व्यापारी गुट को हावी किया है। पुलिस ही जबरन व्यापारियों से दुकानें खुलवा रही थी। मामला तूल पकड़ने पर व्यापारी नेता बिजेंद्र अग्रवाल इंस्पेक्टर नौचंदी को बात करने के लिए एक तरफ ले गए। वहीं, व्यापारियों ने कहा कि हुक्का बार चलवाने वाले इंस्पेक्टर पर कार्रवाई कराओ। अन्यथा एक दिन इंस्पेक्टर के खिलाफ भी हंगामा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed