{"_id":"5e309b388ebc3e4b17266892","slug":"merchants-honored-police-officers-meerut-news-mrt4660995124","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान
विज्ञापन
राधा गोविंद मंडप में सम्मानित पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया पुलिस अधिकारियों का सम्मान
मेरठ। सराफा व्यापारियों के साथ लूट और ठगी की घटनाओं के खुलासे के बाद मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया। आयोजन राधा गोविंद मंडप में किया गया। व्यापारियों ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह, बुके और 51 हजार रुपये भेंट किए।
मुख्य अतिथि एडीजी प्रशांत कुमार, विशिष्ट अतिथि आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता सहित मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कर रहे एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि शहर की पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। शास्त्रीनगर में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट के कारण उसे अपनी दुकान तक बंद करनी पड़ी थी।
एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि व्यापारियों ने पुलिस पर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अपने संस्थान में कैमरे के साथ दो डीवीआर लगानी चाहिए। आपराधिक घटना होेने पर सही फोटोग्राफ मिल जाएं तो पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में बहुत मदद मिल जाती है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि घटना खोलने के साथ हमारे लिए रिकवरी महत्वपूर्ण थी। टीम इसी प्रयास में लगी रही। एक तरफ सीएए को लेकर बवाल हो रहा था, वहीं इस घटना के खुलासे की भी हम पर जिम्मेदारी थी। टीम ने इसे बखूबी पूरा किया।
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि पुलिस टीम ने मेहनत कर लूट की वारदात का खुलासा किया। ऐसे में हम व्यापारियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम पुलिस टीम का सम्मान करें। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ टीम को प्रतीक चिन्ह के साथ बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 51 हजार की नकद राशि दी गई। कार्यक्रम में विजय आनंद अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश जोहरी, सर्वेश सराफ, लल्लू मक्कड़, परविंदर कुमार त्यागी, अंकुर गोयल, मुकेश जैन, तिलक नारंग, तरुण गोयल, संजीव रस्तौगी, नरेंद्र सिंह, अजय चंद्रा, सतीश चंद्र जैन आदि लोग मौजूद रहे।