फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Merchants allowed six hours of business in Mandi

मंडी में व्यापारियों को छह घंटे कारोबार की अनुमति

Wed, 14 Apr 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Merchants allowed six hours of business in Mandi
मेरठ। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडी में कारोबार का समय निर्धारित कर दिया गया है। फल और सब्जी मंडी छह घंटे के लिए संचालित होंगी। गल्ला मंडी सात घंटे खुलेगी। मंडी में निकासी और प्रवेश अलग-अलग गेट से होगा। जिला प्रशासन ने कोविड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार और डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र मलिक ने मंडी व्यापारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। बैठक में गल्ला मंडी, फल मंडी और सब्जी मंडी के अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन के आदेश के बाद अब गल्ला मंडी का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया है। फल मंडी का संचालन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक होगा। सब्जी मंडी अध्यक्ष पंडित भूषण शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी सुबह 6 बजे से 11 बजे तक संचालित की जाएगी। रात में पूर्व की भांति मंडी में फल, सब्जी और अन्य सामान आता रहेगा। ग्राहकों को निश्चित समय पर ही मंडी में आने की अनुमति दी जाएगी। मंडी सचिव कुलदीप ने बताया कि दिल्ली रोड से मंडी में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा और टीपी नगर गेट की तरफ से निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed