फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   merath se patiyaala bhejee davaon ka nashe ke roop mein hua prayog

मेरठ से पटियाला भेजी दवाओं का नशे के रूप में हुआ प्रयोग

Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
merath se patiyaala bhejee davaon ka nashe ke roop mein hua prayog
मेरठ से पटियाला भेजी दवाओं का नशे के रूप में हुआ प्रयोग
विज्ञापन

- पंजाब पुलिस ने पहुंचकर एक मेडिकल स्टोर संचालक हिरासत में लिया
- एक और दवा कारोबारी का नाम आया सामने, विरोध के बाद छोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ से पटियाला भेजी गई दवा का नशे में प्रयोग किए जाने का खुलासा हुआ है। इसी मामले में पटियाला पुलिस ने यहां टीपी नगर में एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लिया। वहीं, खैरनगर के दवा व्यापारी को हिरासत में लेने पर विरोध किया गया तो टीम उसे छोड़कर लौट गई। टीम के मुताबिक पेट और नींद संबंधी दवाओं का नशे के रूप में प्रयोेग किया गया। इसी मामले की जांच चल रही है। करीब दो घंटे पटियाला पुलिस यहां रुकी।
पंजाब में पटियाला जिले के थाना शंभू के प्रभारी कश्मीर सिंह शुक्रवार शाम टीम के साथ युवक को लेकर टीपीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरठ से कुछ दवाएं पटियाला भेजी गई थीं। इनका प्रयोग वहां नशे के रूप में किया गया। युवक ने मेरठ से दवा लाने की बात कही थी। इस जानकारी के आधार पर ही टीपीनगर में मेडिकल स्टोर संचालक सुलेख को हिरासत में लिया गया। सुलेख ने बताया कि खैरनगर के एक दवा व्यापारी प्रदीप से दवा खरीदने के बाद पटियाला भेजी गई थी। टीम ने प्रदीप और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

इसका पता लगते ही जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल, मनोज अग्रवाल, नरेश गुप्ता, सुशील गर्ग, मनोज शर्मा सहित अन्य व्यापारी थाने पहुंच गए और विरोध जताया। रजनीश कौशल ने पटियाला पुलिस से बात की और व्यापारी को छोड़ने के लिए कहा। उनका कहना था कि दवा का प्रयोग इलाज में किया जाता है, यही सोचकर दवा व्यापारी अपना माल भेजता है। अब अगर कोई गलत प्रयोग कर रहा है तो इसमें व्यापारी की कोई गलती नहीं है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पटियाला पुलिस प्रदीप और उनके कर्मचारी को छोड़कर लौट गई। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि पटियाला पुलिस टीपी नगर क्षेत्र से एक मेडिकल स्टोर संचालक को लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed