फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mentally challenged youth beaten up after being mistaken for a thief

चोर समझकर मानसिक रूप से कमजोर युवक को पीटा

Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mentally challenged youth beaten up after being mistaken for a thief
दौराला (मेरठ)। अफवाहों के बीच रविवार देर रात वलीदपुर के ग्रामीणों ने हाईवे किनारे घूम रहे मानसिक रूप से कमजोर युवक को पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी धुनाई कर दी। पुलिस युवक को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर थाने ले आई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गोरखपुर निवासी युवक मानसिक रूप से कमजोर है। वह अपने घर से भटककर यहां पहुंच गया था। रविवार देर रात वह वलीदपुर गांव के बाहर हाईवे किनारे घूम रहा था। ग्रामीणों ने चोर समझकर उसे पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह कुछ बता नहीं सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया और युवक को थाने ले आई। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक पता मिला, जिस पर पुलिस ने संपर्क कर युवक के परिजनों को जानकारी दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस वीडियो के आधार पर उन ग्रामीणों की पहचान कर रही है, जिन्होंने युवक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed