फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mentally challenged woman handed over to family

Meerut News: मानसिक रूप से कमजोर महिला को परिजनों को सौंपी

Tue, 19 May 2026 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mentally challenged woman handed over to family
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव मुंडाली में एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को पुलिस ने जागरूकता दिखाते हुए उसके परिजनों की जानकारी निकाल कर उनके हवाले किया।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे सुधांशु पुत्र साहब सिंह निवासी मुंडाली और राहुल आदि ग्रामीणों ने मुंडाली थाने पर पहुंचकर जानकारी दी कि एक महिला उनके पड़ोस में आकर अजीब हरकतें कर रही है जिसे लेकर वह लोग थाना पहुंचे हैं। हेल्प डेस्क पर तैनात सिपाही अर्चना द्वारा महिला से उसका नाम आदि पूछने की कोशिश की परंतु महिला कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रही। दरोगा रामप्रताप सिंह और सिपाही अर्चना ने महिला के परिजनों की जानकारी निकाली और महिला को उसके पुत्र उदय व पति अशोक निवासी भटीपुरा थाना किठौर के घर जाकर सुपुर्द किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला का नाम बबीता है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर दरोगा रामप्रताप सिंह व सिपाही अर्चना की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed