{"_id":"6a550aaa9e74509d540fcacd","slug":"memorandum-submitted-demanding-improvement-in-the-sanitation-system-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112952-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ग्राम पंचायत सरधना देहात के वार्ड-13 के निवासियों ने गांव में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नियमित सफाई, नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और फॉगिंग कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के कई स्थानों पर लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियों में गंदगी और जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम पंचायत में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही नियमित रूप से नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और आवश्यकतानुसार कीटनाशक दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। ग्रामीणों ने एसडीएम से जनहित में मामले का शीघ्र संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रीति गुप्ता, मनीष, आबिद, अंकित, कपिल, रिहान मलिक सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
बदलाव: