फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Memorandum given regarding stopping illegal occupation of the temple

Meerut News: मंदिर पर अवैध कब्जा रोकने के संबंध में ज्ञापन दिया

Wed, 08 Oct 2025 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Memorandum given regarding stopping illegal occupation of the temple
मखदूमपुर कालोनी के लोग पीएम व सीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। मखदूमपुर काॅलोनी के लोगों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित कुमार को दिया। उन्होंने ज्ञापन में मखदूमपुर काॅलोनी में स्थित शिव मंदिर पर अवैध कब्जा रुकवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि कॉलोनी में ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। इस पर कुछ लोग राजनीतिक सहयोग से अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि श्रद्धालु काफी समय से ट्रस्ट बनाकर मंदिर का विकास व पूजा पाठ करते आ रहे हैं। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने समाधान दिवस पर लिखित शिकायत की थी लेकिन अभी तक अवैध कब्जा रोकना तो दूर पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर मुआयना तक नहीं किया। ज्ञापन में अवैध कब्जा रुकवाने और भूमाफिया व आपराधिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुशील कुमार, धर्मपाल, जोनी कुमार, वेदप्रकाश, आकाश, सुंदर, धर्मेंद्र, जगवीर सिंह, पप्पू कश्यप, महकार सिंह आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed