{"_id":"677052acfb03778743092eb7","slug":"membership-of-primary-teachers-association-completed-election-program-announced-meerut-news-c-72-1-mct1004-126732-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता पूरी, चुनाव कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता पूरी, चुनाव कार्यक्रम घोषित
विज्ञापन
मेरठ। प्राथमिक शिक्षक संघ मेरठ जनपद का 15 दिन का सदस्यता अभियान पूरा हो गया है। इसके साथ ही शिक्षक संघ ने अपने चुनाव की घोषणा कर दी है। जनवरी महीने में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
केसरगंज स्थित शिक्षक भवन में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश तोमर ने कहा कि संघ की सदस्यता के लिए 15 दिन तक सभी ब्लॉकों और जनपद स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। 21 दिसंबर को सभी ब्लॉक की सदस्यता सूची का प्रकाशन किया गया। आपत्तियों के बाद 28 दिसंबर को फाइनल सूची प्रकाशित की गई। बैठक में ब्लॉक इकाइयों के चुनाव की घोषणा की गई। रजपुरा व दौराला ब्लॉक में 24 जनवरी, मवाना व परीक्षितगढ़ ब्लॉक में 25 जनवरी, सरूरपुर व सरधना ब्लॉक में 27 जनवरी, माछरा व मेरठ ब्लॉक में 28 जनवरी, हस्तिनापुर व जानी ब्लॉक में 29 जनवरी, रोहटा व खरखौदा में 30 जनवरी को चुनाव होंगे।
चुनावी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न होगी। बैठक में संरक्षक सुरेश कुमार, जिला मंत्री सविता शर्मा, जाकिर अली, मृदुला त्यागी, नीरज चौधरी, अनुज शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, कवींद्र तोमर, भूपेंद्र मलिक, जगमोहन, गौरव चौधरी, बबीता, भारत झा, रेनू तेवतिया, विपिन कुमार, अरुण चौधरी सहित अन्य रहे।