फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members riot at Curling Federation meeting

Meerut News: कर्लिंग फेडरेशन की बैठक में सदस्यों का हंगामा

Tue, 06 Jan 2026 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Members riot at Curling Federation meeting
फेडरेशन के सदस्यों ने अध्यक्षा पर लगाए आरोप, पुलिस ने मामला शांत किया
विज्ञापन

सदस्यों ने अध्यक्षा को पद से इस्तीफा मांगा
दूसरा अध्यक्ष बनाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित होटल दोआब विलास में आयोजित कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की बोर्ड मीटिंग में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। बैठक में आए फेडरेशन के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्षा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनके खिलाफ ईडी और मुंबई पुलिस की जांच भी चल रही है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।
होटल दोआब विलास में मंगलवार को कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कई सदस्यों ने प्राप्त शिकायतों के बाद फेडरेशन की अध्यक्षा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जारी किया। बैठक में कुल नौ में से आठ सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें सात सदस्यों ने फेडरेशन अध्यक्षा के खिलाफ प्रस्ताव रखा। बहुमत के बाद रश्मि सलुजा को अध्यक्ष पद से हटाकर नया अध्यक्ष चुनने पर सहमति बनी इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्षा रश्मि सलुजा और उनके साथियों ने विरोध जताया। फेडरेशन के जनरल सेकेट्री मोहम्मद आकिब ने बताया कि अध्यक्षा के आचरण को लेकर फेडरेशन के भीतर गंभीर असंतोष है। अध्यक्ष पर कर्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उद्देश्यों और हितों के खिलाफ काम करने, महासचिव और कार्यकारी समिति से बिना परामर्श या समन्वय के निर्णय लेने और गैर-मौजूद पदों पर मनमाने ढंग से नियुक्तियां करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक हाई-प्रोफाइल ईएसओपी मामले में कथित संलिप्तता और फेडरेशन के रोजमर्रा के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप को भी गंभीर मुद्दा बताया गया है। होटल में हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी बोर्ड सदस्यों के बीच विवाद हुआ था जो बाद में सुलझ गया। इस संबंध में बात करने पर अध्यक्षा ने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed