फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Members locked the district panchayat office and sat on a dharna, shouting slogans

जिला पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठे सदस्य, नारेबाजी की

Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Members locked the district panchayat office and sat on a dharna, shouting slogans
जिला पंचायत गेट पर ताला बंदी करते जिला पंचायत सदस्य
सहारनपुर। अपर मुख्य अधिकारी के रवैये से नाराज जिला पंचायत सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी करते हुए धरना दिया। इस दौरान अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

शाम चार बजे सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और अपर मुख्य अधिकारी उपेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया। अपर मुख्य अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो भी शिकायत और समस्याएं हैं उन्हें दूर किया जाएगा। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी भी रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बुधवार की सुबह जिला पंचायत पहुंचे। अधिकारी के नहीं मिलने पर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद अपर मुख्य अधिकारी के कार्यालय तथा जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक उन्होंने अंदर से किसी को बाहर और बाहर से किसी को अंदर नहीं जाने दिया। जिला पंचायत सदस्य ममता चौधरी, रामेंद्र राणा, मुकेश चौहान, अरविंद राणा ने बताया कि विकास कार्यों के टेंडर हुए पड़े हैं, लेकिन अपर मुख्य अधिकारी की मनमानी के कारण काम शुरू नहीं हो रहे हैं।

बीते डेढ साल से कोई कार्य किसी वार्ड में नहीं हुआ है। जनता सदस्यों को गाली दे रही है। आरोप लगाया कि अपर मुख्य अधिकारी कार्यालय में नहीं मिलते हैं। फोन करते हैं तो फोन भी रिसीव नहीं होता है।
धरने में रामदास सैनी, सुशील कम्हेड़ा, रामू चौधरी, नीरज चौधरी, केसर अली, विनोद, जगमाल, सुदेश, सूरज आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed