{"_id":"5bd6fd61bdec22695176a629","slug":"meetings-and-conferences-of-boys-and-girls-in-meerut-were-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दुल्हन' की तलाश में खुले दिलों के राज, इंजीनियर नौकरी वाली तो लेफ्टिनेंट बीएड वाली पर फिदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दुल्हन' की तलाश में खुले दिलों के राज, इंजीनियर नौकरी वाली तो लेफ्टिनेंट बीएड वाली पर फिदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में पारिवारिक मिलन जाट समाज संस्था ने गढ़ रोड़ स्थित जनकपुरी के जाट भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। लेफ्टिनेंट और इंजीनियर भी दुल्हन की तलाश में यहां पहुंचे। आर्मी पर्सन युवकों ने बीएड व बीटीसी दुल्हनों की तलाश की तो इंजीनियर वर को नौकरी पेशे वाली वधू की तलाश थी। सम्मेलन में 60 जोड़ों की विवाह पर सहमति बनी। 431 युवक-युवतियों का सम्मेलन में पंजीकरण कराया। सम्मेलन का शुभारंभ वीरेंद्र आर्य ने वैदिक यज्ञ से किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी चौ. जगत सिंह को संस्था के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। परिचय सम्मेलन में 226 युवक व 205 युवतियों के बायोडाटा शामिल किये गये। मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ व आगरा सहित आठ मंडल के 13 जनपदों से वर और वधू की तलाश में परिवार के लोग यहां पहुंचे। सम्मेलन में इंजीनियर्स की संख्या अधिक रही। इसके अलावा डॉक्टर, होटल मैनेजमेंट, लेफ्टिनेंट, बैंकिंग क्षेत्र वाले युवक भी दुल्हन की तलाश में सम्मेलन पहुंचे।
विज्ञापन
जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौ. कल्याण सिंह ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व युवकों में शराब के सेवन जैसी कुरीतियों ने जाट समाज को बहुत नुकसान पहुंचाया है। यहीं कारण है सम्मेलन में ‘बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी बढ़ाओ’ का नारा दिया गया है। नये जोड़े शादी से पहले संकल्प लें बेटियों की संख्या बढ़ानी है। जिससे जाट समाज का उत्थान हो सके। पंजीकरण कराने के लिए मीडिया प्रभारी गजेंद्र पायल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख संरक्षक दिगंबर सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार तोमर, डॉ. एसएस राठी, वीरसेन तोमर, विमलेश सिंह, राजेश पायल, माया आर्या, डॉ. कुसुम, यशवीरी राठी, कमलेश, देवी सिंह, सतेंद्र सिंह, सुरेंद्र राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/