फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting postponed due to non-completion of quorum in Rohta

रोहटा में कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित

Wed, 18 Aug 2021 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Meeting postponed due to non-completion of quorum in Rohta
रोहटा में कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक कार्यालय में होने वाली मासिक बैठक में मंगलवार को महिला प्रधान और बीडीसी सदस्य के नहीं पहुंचने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। कई महिला प्रधान और बीडीसी सदस्य के स्थान पर उनके परिजन प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे, लेकिन उन्हें बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक होनी थी। खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बैठक में सिर्फ निर्वाचित प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य की हाजिरी को जरूरी बताया। निर्धारित समय के बाद तक सिर्फ 17 सदस्य बैठक में पहुंचे। क्षेत्र की कोई भी महिला प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं पहुंची। उनके परिजनों को बैठक में नहीं शामिल होने दिया गया। इस कारण बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानों ने कहा कि जब ब्लॉक प्रमुख अपने पति और समर्थकों के साथ मंच पर बैठ सकती हैं तो प्रधान और बीडीसी सदस्यों के प्रतिनिधि क्यों शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने इस बात का विरोध किया। ब्लॉक रोहटा में 39 प्रधान और 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। इसके अलावा दो जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्रीय विधायक और सांसद कोरम की संख्या में शामिल हैं। कोरम पूरा करने के लिए 36 सदस्यों का बैठक में शामिल होना जरूरी है। बीडीओ राजीव वर्मा ने कहा जल्द ही कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी। इसमें सदस्य अपनी शिकायतें रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानों ने सचिव पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप
रोहटा। ब्लॉक में मासिक बैठक स्थगित होने के बाद कार्यालय पर ग्राम प्रधानों ने ग्राम सचिव पर 10 से 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रधानों का आरोप है कि ग्राम सचिव गांव के विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सचिव आमजन के साथ भी सही व्यवहार नहीं करते हैं। बीडीओ का दो ब्लॉक पर प्रभार होने के कारण रोहटा को समय नहीं दिया जाता। प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक के लिए अलग खंड विकास अधिकारी तैनात किए जाने की मांग की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र किनौनी, नजाकत सलाहपुर, अमरीश रासना, लोकेश जिटौला, दीपक मढ़ी, सलीम नारंगपुर, विरेंद्र मिर्जापुर, सतीश कुमार, अशोक कुमार, सुभाष कुमार, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
लिखित में करें शिकायत
ग्राम पंचायत सचिव का कमीशन मांगना गलत है। अगर कोई सचिव कमीशन मांग रहा है तो उसकी लिखित में शिकायत या ऑडियो उपलब्ध कराएं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - शशांक चौधरी, सीडीओ
=====================================
नंगला काटर के सचिव पर गबन का आरोप
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत, डीएम और कमिश्नर को भी भेजा पत्र
फलावदा। गांव नंगला काटर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत कर ग्राम पंचायत सचिव पर विकास कार्यों में धांधली कर करीब पचास लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने कहा कि सचिव द्वारा गांव में विकास कार्य कराए बिना अभिलेखों में दर्शाकर लाखों रुपये का गबन किया गया है। गांव के श्मशान घाट की चहारदीवारी व मिट्टी भराव कार्य और मुख्य मार्ग पर दोनों ओर इंटरलॉकिंग का बनाना भी दिखाया, जो कार्य अभी तक हुआ ही नहीं है। गांव में खंभों पर सोलर लाइट एवं स्ट्रीट लाइट वाटर कूलर, पीने के पानी के लिए पंप, डस्टबिन, ई-रिक्शा रामपाल के मकान सेे इंटरलॉकिंग खड़ंजा, सरकारी भूमि पर चार स्थानों पर चहारदीवारी, प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत शौचालयों की संख्या अधिक दर्शायी गई है, जो मौके पर नहीं हैं। आरोप है ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम निधि से चुपचाप धन निकाल लिया। चौधरी जगबीर, चौधरी जिले सिंह, सनी चौधरी, पीतम सिंह, मेहर चंद, सुदेश सैनी, रामफूल, रामपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, बीरबल, सुंदर, सुधीर आदि ग्रामीणों ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed