फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meeting for municipal corporation election on 16th

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए बैठक 16 को

Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Meeting for municipal corporation election on 16th
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए बैठक 16 को
विज्ञापन

मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव और कर्मचारियों को कोविड से बचाव के संबंध में नगर आयुक्त को 16 सितंबर को बैठक बुलाए जाने के लिए पत्र भेजा है। बैठक में नगर आयुक्त के साथ ही मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी बुलाने के लिए कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि नगर निगम में फैले कोराना संक्रमण की चपेट में काफी कर्मचारी आ गए हैं और महानगर में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके उपाय के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। इसके चलते आगामी 16 सितंबर को कार्यालय कक्ष में बैठक होगी। बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव और कोविड़ के संबंध में वार्ता की जाएगी।
चुनाव के बाद भी नगर निगम कार्यकारिणी अपूर्ण
- भाजपाइयों ने की बाकी छह सदस्यों का भी चुनाव कराने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गत सात सितंबर को हुए नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के बाद भी कार्यकारिणी पूूर्ण नहीं हो सकी है। 12 सदस्यीय समिति के बाकी छह सदस्यों का कार्यकाल फरवरी में ही खत्म हो चुका है। इसके चलते भाजपा पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त अरविंद कुमार चौरसिया से मुलाकात कर छह सदस्यों का भी जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की। इस संबंध में महापौर सुनीता वर्मा को भी पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव के लेटरहेड पर दिए पत्र में कहा कि फरवरी 2020 में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म चुका है, वह कार्यकारिणी के वैधानिक सदस्य न होकर कार्यकारिणी के अंश हैं। गत सात सितंबर को कार्यकारिणी के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद भी कार्यकारिणी अपूर्ण है। इसके चलते फरवरी 2020 में कार्यकाल खत्म होने वाले सदस्यों का स्थान भरने और कार्यकारिणी का कोरम पूरा करने के लिए नए सदस्यों का चुनाव कराया जाए। जब तक कार्यकारिणी पूर्ण नहीं होगी, तब तक न तो समिति की बैठक बुलाई जा सकेगी और न ही पुनरीक्षित बजट की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। प्रतिनिधिमंडल में संदीप रेवड़ी, सुनीता प्रजापति, पार्षद अंशुल गुप्ता, सचिन त्यागी, सुनीता, पूनम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed