{"_id":"68fe34a94759c0d46c057f6d","slug":"meeruts-reet-won-gold-medal-in-south-asian-athletics-championship-meerut-news-c-72-1-mct1009-142838-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रीत ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रीत ने जीता स्वर्ण पदक
Sun, 26 Oct 2025 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर प्रतियोगिता में प्राप्त किया पहला स्थान, पहले भी रोशन कर चुकी है मेरठ का नाम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रांची में चल रही चाैथी साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की रीत राठौर ने ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में 1.76 मीटर ऊंची कूद लगाकर यह कामयाबी हासिल की। इससे पहले भी री ने कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है।
रीत कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्ष से तैयारी करती हैं। हाल ही में आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी रीत ने ऊंची कूद में 1.72 मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले वर्ष 2022 में भोपाल में हुए खेलो इंडिया प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। वर्ष 2024 में झारखंड में हुए स्कूल नेशनल गेम्स में भी उन्होंने 1.68 मीटर की ऊंची कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने कोच गौरव त्यागी को दिया। उन्होंने कहा कि मेरठ में सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद पदकों की संख्या और बढ़ जाएगी। इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव अनु कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने भी उन्हें बधाई दी।