{"_id":"69b2c33129a2876f97013518","slug":"meeruts-para-athletes-shine-at-the-delhi-grand-prix-meerut-news-c-72-1-mct1009-150027-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ऋषि- फाइल- 6<bha>--<\/bha> दिल्ली ग्रैंड प्रिक्स में मेरठ के पैरा एथलीट ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ऋषि- फाइल- 6<bha>--</bha> दिल्ली ग्रैंड प्रिक्स में मेरठ के पैरा एथलीट ने बिखेरा जलवा
Thu, 12 Mar 2026 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
ऋषि- फाइल- 6-- दिल्ली ग्रैंड प्रिक्स में मेरठ के पैरा एथलीट ने बिखेरा जलवा
-- प्रीति पाल ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण, अनुभव ने 100 मीटर में कांस्य पदक जीता
-- आयुष ने भी डिस्कस थ्रो में जीता रजत पदक, दीपिका ने भी खेला खाता
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नई दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पैरा ग्रैंड प्रिक्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेरठ की पैरा एथलीट प्रीति पाल ने स्वर्ण पदक, आयुष ने रजत पदक, अनुभव ने कांस्य पदक, दीपिका ने कांस्य पदक जीता और मेरठ का नाम रोशन किया। अभी कई खिलाड़ियों के इवेंट बाकी हैं। इसमें मेरठ के खिलाड़ियों से और भी पदक की उम्मीद है।
दिल्ली में आयोजित ग्रैंड प्रिक्स पैरा एथलेटिक्स चैँपियनशिप में मेरठ की स्टार पैरा एथलीट मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीति पाल ने शानदान खेल दिखाया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 14.46 सेकंड का समय लेकर दौड़ को पूरा किया और प्रथम स्थान प्राप्त करा स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही उन्होंने अक्तूबर में जापान में होने वाले पैरा एशियन गेम्स में भारत की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। प्रीति ने पैरा ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा और देश की पहली पैरा महिला एथलीट बनी। उन्होंने टी-35 श्रेणी में यह कारनामा किया। 200 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीतकर उन्होंने दो पदक देश के लिए जीते। यही नहीं पिछले साल हुई वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप में भी उन्होंने दो पदक देश के लिए जीते।
अनुभव-आयुष ने भी जीते पदक
मेरठ निवासी अनुभव चौधरी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए 100 मीटर दौड़ में टी-36 श्रेणी में प्रतिभाग करते हुए 14.08 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकेे हैं और पदक जीत चुके हैं। इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने रजत पदक जीता था। अब वह इसी प्रतियोगिता में आज शुक्रवार को 200 मीटर दौड़ में प्रगतिभाग करेंगे। उनसे सभी को पदक की उम्मीद है। इस मौके पर उनके साथ उनके कोच राहुल भी उनके साथ हैं। इसके अलावा आयुष ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। वह मेरठ सदर के रहने वाले हैं और कई प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। इससे पहले 7वें इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स चैँपियनशिप में वह स्वर्ण, दूसरे खेलो इंडिया गेम्स में स्वर्ण, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में रजत समेत कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
दीपिका भी नहीं किसी से कम
मेरठ के सलावा की रहने वाली पैरा एथलीट दीपिका ने भी इन खेलों में प्रतिभाग किया। उन्होंने पहले दिन प्रतियोगिता में शाॅटपुट इवेंट में भाग लेते हुए 5.49 मीटर की दूरी तय की और तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। दीपिका इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कई प्रतियोगिता में उन्होंने पदक प्राप्त किए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन एशियन गेम्स में हो सकता है। इस मौके पर उनके कोच गौरव त्यागी, पिता अनिल कुमार, माता सुमन आदि ने उन्हें बधाई दी। दीपिका ने इसी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को ही एफ 33 श्रेणी में भाला फेंक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर पदक जीता। उनके पदक जीतने पर उनके परिजनों ने भी दिल्ली पहुंचकर दीपिका को बधाई दी।