फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Muskan will show her strength in the All India University Games

Meerut News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ताकत दिखाएंगी मेरठ की मुस्कान

Fri, 10 Apr 2026 06:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Muskan will show her strength in the All India University Games
पावर लिफ्टर मुस्कान
- 3 से 8 जून तक चेन्नई में होगी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किनानगर की रहने वाली मुस्कान का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में हुआ है। वह पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में प्रतिभाग कर मेरठ का नाम रोशन करेंगी। उनसे सभी को पदक की उम्मीद है।
किनानगर के रहने वाले अजय पाल खेल उपकरण क्षेत्र में ही कार्य करते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान को इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाया। मुस्कान पावरलिफ्टर हैं और इसी क्षेत्र में स्कूल गेम्स, नेशनल गेम्स समेत कई इवेंट्स में पदक जीत चुकी हैं। अब उनका चयन तीन से आठ जून तक होने वाले ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के लिए हुआ है। वह इस टूर्नामेंट में 67 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं। बीते वर्ष इंटर स्कूल टूर्नामेंट में उन्होंने 67 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए 370 किलोग्राम वजन उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा गोवा में आयोजित 33वें नेशनल खेलों में भी उन्होंने बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जीता। मुस्कान पिछले 7-8 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के लिए पदक लाने का है। उन्होंने अपने चयन का श्रेय कोच विशाल को भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed