फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's Avika and Priya selected in UP women's cricket team

Meerut News: मेरठ की अविका और प्रिया का यूपी महिला क्रिकेट टीम में चयन

Wed, 20 Nov 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Avika and Priya selected in UP women's cricket team
मेरठ। महाराष्ट्र के पुणे में 21 नवंबर से शुरू हो रहे अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को यूपीसीए ने टीम की घोषणा कर दी। मेरठ की दो खिलाड़ियों अविका शर्मा और प्रिया को टीम में जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ी बुधवार यानि आज टीम के साथ पुणे के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

टीम की कमान गाजियाबाद की नमिता सिंह के हाथों में होगी। यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि वाराणसी की आराध्या सिंह को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। अविका शर्मा काे बतौर आलराउंडर टीम में शामिल किया गया है, वहीं प्रिया को स्पिन गेंदबाज के रूप में जगह दी गई है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित अंतर राज्य महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें टीम में स्थान मिला है। टीम में सबसे अधिक लखनऊ और आगरा की 6-6 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। दूसरे नंबर पर मेरठ और वाराणसी के दो-दो खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed