फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's athletes will shine again in Asian Games, busy in preparation

Meerut News: एशियन खेलों में फिर चमकेंगे मेरठ के एथलीट, तैयारी में जुटे

Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Meerut's athletes will shine again in Asian Games, busy in preparation
रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

विज्ञापन
मेरठ। इस वर्ष एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आइची प्रांत में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड जारी कर दिया गया है। महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ियों के लिए इसकी सूची जारी कर दी गई है। भविष्य में होने वाले क्वालिफाइंग गेम्स में खिलाड़ियों को इस स्टैंडर्ड को पार कर क्वालिफाई करना होगा। इस बार इन खेलों में मेरठ से अन्नू, प्रियंका गोस्वामी, पारुल चौधरी, रीत राठौर, रूपल चौधरी समेत कई एथटील क्वालिफाई कर सकते हैं। सभी एथलीट तैयारी में जुटे हैं।
फेडरेशन की ओर से जारी किए गए मानकों में 100 मीटर दौड़ पुरुष के लिए 10.16 सेकेंड, महिला के लिए 11.54 सेंकेड निर्धारित किए गए हैं। इसमें 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, 10000 मीटर दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, लोंग जंप, हाई जंप, ट्रीपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, हेमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले आदि के क्वालिफाइंग मानक जारी कर दिए हैं। मेरठ की बात करें तो यहां से 3000 मीटर स्टपील चेज में पारुल चौधरी, पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी, भाला फेंक में अन्नू रानी, 400 मीटर दौड़ में रूपल और नीरू पाठक, ऊंची कूद में ख्याति माथुर और रीत राठौर प्रतिभाग कर सकती हैं। यहां के एथलीट तय मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल रिकॉर्ड धारक हैं पारुल
पारुल चौधरी का 3000 मीटर स्टीपल चेज में बेस्ट टाइम 9:12.46 मिनट है। एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए क्वालिफाइंग समय 9:47.53 रखा गया है। पारुल इससे कहीं अच्छा बेस्ट दे चुकी हैं। यही 5000 मीटर दौड़ में है। पारुल का 5000 मीटर दौड़ में बेस्ट 15:10.35 मिनट है और एशियन गेम्स में क्वालिफाइंग के लिए 15:36.58 मिनट का समय रखा गया है। पारुल का रिकॉर्ड इससे कहीं अधिक बेहतर है। दोनों में ही वह नेशनल रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य एथलीटों का आ सकता है नंबर
मेरठ की अन्नू रानी भी भाला फेंक में आसानी से क्वालिफाई कर सकती हैं। एशियन गेम्स में जैवलिन के लिए महिला वर्ग के लिए 57.62 मीटर का मानक रखा गया है और अन्नू इससे कहीं अधिक बेहतर दूरी तय कर चुकी हैं। पिछले एशियन गेम्स में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था। वहीं, ऊंची कूद में महिला के लिए 1.80 मीटर मानक तय किए गए हैं जबकि मेरठ की रीत राठौर 1.81 मीटर ऊंची कूद लगा चुकी हैं और पर्सनल बेस्ट दे चुकी हैं। इसके अलावा ख्याति माथुर भी 1.86 मीटर की कूद लगाती हैं। उम्मीद है कि वह भी इस प्रतियोगता में प्रतिभाग कर सकती हैं।

इसके अलावा 400 मीटर में 53.75 सेकेंड का मानक तय किया गया है, जबकि मेरठ की नीरू पाठक 53.38 सेकेंड का समय लेकर दौड़ पूरी कर चुकी हैं। इसके अलावा रूपल चौधरी भी 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में निर्धारित मानकों से बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं।

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

रूपल चौधरी एशियन गेम्स की खबर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed