फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut's air is dangerous, take precautions now

Meerut News: मेरठ की हवा खतरनाक, अब तो बरतें एहतिहात

Tue, 07 Nov 2023 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Meerut's air is dangerous, take precautions now
एक्यूआई 346, धुआं, धुंध, धूल से होने लगी घुटन बनें जिम्मेदार नागरिक... वाहनों का करें कम इस्तेमाल, न जलाएं कूड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। तापमान नीचे गिरने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में हवा जहरीली होने के बाद मेरठ में भी धुंध, धुंआ, धूल, स्मॉग के चलते मेरठ का प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। एक्यूआई का स्तर 346 रिकार्ड किया गया। प्रदूषित हवा बढ़ने से सांस के मरीजों के लिए तकलीफ बढ़ गई है। लोगों को घुटन महसूस होने लगी है। अब लोग इसके लिए सार्थक कदम उठाने की बात करने लगे हैं।
प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा और पंजाब में पराली जलने के कारण प्रदूषण में इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में रविवार को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेप का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। इसका असर मेरठ में भी दिखने लगा है। सुबह के समय शहर स्मॉग की चादर से लिपटा नजर आया। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भवन प्रकाश यादव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। मेरठ में जयभीमनगर में 369, गंगानगर में 335 और पल्लवपुरम में 333 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन



लगातार बढ़ रही ठंड
मोदीपुरम। ठंड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल मौसम में सर्दी का एहसास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

वर्जन

मेरठ में एक्यूआई बढ़ रहा है। इसके चलते जनपद में चल रहे निर्माण को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। नगर निगम सहित अन्य विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि हवा दूषित करने वाले खुले में बिक रहे सामानों की बिक्री पर रोक लगाई जाए।



दीपक मीणा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed