फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerutmother killed her six-month-old boy by her daughter In a love affair, created a false story

UP: प्रेम-प्रसंग में मां ने छह माह के लाड़ले को बेटी के हाथों मरवाया, रची झूठी कहानी, पुलिस पूछताछ में उगला सच

Thu, 01 Sep 2022 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Sep 2022 11:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक मां ने अपने ही छह माह के बच्चे को बेटी के हाथों मौत दे डाली। इसके बाद उसने झूठी कहानी रची। पुलिस ने पूरी छानबीन करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो बच्चे की मौत का पूरा सच सामने आया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Meerutmother killed her six-month-old boy by her daughter In a love affair, created a false story
बच्ची से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक कलयुगी मां एक युवक के प्रेम प्रसंग में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपने जिगर के टुकड़े छह माह के मासूम को भी नहीं बख्शा। मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करते हुए अपने छह माह के बेटे को नाले में फिकवाकर मरवा दिया। शातिर दिमाग महिला ने पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए एक मासूम बालिका का सहारा लिया और बदमाशों द्वारा बच्चे को छीन कर ले जाने की झूठी कहानी कहलवा दी। हालांकि पुलिस ने जब आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कर पूछताछ की तो वह टूट गई और पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन


यह था मामला
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे नगर के मोहल्ला लुहारी सराय में एक वारदात से हड़कंप मच गया। यहां रहने वाले आसिफ के छह माह के बच्चे को एक बालिका के हाथों से दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीन कर ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छह माह के बच्चे को बदमाशों द्वारा छीन कर ले जाने की सूचना मिलने के बाद एक तरफ जहां मोहल्ले में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिसकर्मी भी बच्चे को ढूंढने में जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder Case: आखिर खुल गया PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का राज, कातिलों ने उगला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूरी छानबीन करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो बच्चा एक गंदे पानी के नाले में गिरता हुआ दिखाई दिया। उसे एक बच्ची ने धक्का देकर नाले में गिराया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बच्चे को नाले से निकलवाया तो बच्चा मृत पाया गया। पुलिस ने रात में ही 10 साल की एक बालिका को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया।

बालिका ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसी ने नाले में फेंका था जो बच्चे की मां द्वारा उससे कह कर फिकवाया गया था। थाना प्रभारी का कहना है मृतक बच्चे की मां का किसी लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते बच्चे को मारने के बाद उसने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया था। पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा की तहरीर पर बच्चे की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed