फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Zainab Khatoon and Kiran Baliyan received Rani Lakshmibai Award, Parul get 4.5 crore and made DSP

मेरठ की बेटियों पर धनवर्षा: जैनब-किरण बनीं ‘लक्ष्मीबाई’, गोल्डन गर्ल पारुल को मिले 4.5 करोड़, DSP भी बनाया

Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के खिलाड़ियों पर लखनऊ खूब धनवर्षा हुई। जहां पैरा पावर लिफ्टर जैनब खातून और एथलीट किरण बालियान को रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा गया तो वहीं गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी को 4.5 करोड़ रुपये मिले। पारुल को डीएसपी भी बनाया गया है। अन्नू रानी को तीन करोड़ का चेक मिला और डीएसपी भी बनाया।

विज्ञापन
Meerut Zainab Khatoon and Kiran Baliyan received Rani Lakshmibai Award, Parul get 4.5 crore and made DSP
पारुल चौधरी को चेक देते सीएम और डीप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ की पैरा पावर लिफ्टर जैनब खातून और एथलीट किरण बालियान को गणतंत्र दिवस के मौके पर लखनऊ राजभवन में रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यह अवार्ड प्रदान किया।

विज्ञापन


किरण बालियान अपनी माता बॉबी बालियान के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। जैनब खातून ने पैरा एशियन गेम्स 2023 में पावर लिफ्टिंग में रजत पदक और किरन ने एशियन गेम्स में ही शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। दोनों खिलाड़ियों को अवार्ड मिलने पर उन्होंने सरकार का धन्यवाद दिया। वहीं, इस उपलब्धि पर मेरठ में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी जश्न का माहौल रहा। किरण के भाई देव बालियान ने रुड़की रोड स्थित अपने आवास पर लोगों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। उधर, जैनब के पिता आदिल ने भी सरकार का धन्यवाद जताया।

विज्ञापन

मेरठ के खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा
शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एशियन, पैरा एशियन व नेशनल गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें मेरठ से एथलीट पारुल चौधरी, किरण बालियान, जैनब, प्रीति पाल और रवि आदि शामिल हुए। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई।

मेरठ के इकलौता निवासी पारुल चौधरी को उनकी खेल उपलब्धि के लिए प्रदेश सरकार में पुलिस उपाधीक्षक पद का नियुक्ति पत्र भी मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया। इस दौरान उनके पिता कृष्णपाल सिंह व उनकी माता राजेश देवी भी उनके साथ रहीं। नियुक्ति पत्र के अलावा उन्हें एशियन गेम्स में पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक लाने पर तीन करोड़ रुपये व तीन हजार मीटर स्टेपलचेज में रजत पदक लाने पर 1.5 करोड़ रुपये का चेक दिया गया।

विज्ञापन

मेरठ के बहादरपुर निवासी अन्नू रानी को जेवलिन थ्रो में गोल्ड लाने पर तीन करोड़ का चेक और डीएसपी का नियुक्ति पत्र सौंपा जाना था, लेकिन वह विदेश में होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। वहीं, इस दौरान मेरठ की किरण बालियान को शॉटपुट में कांस्य पदक लाने पर 75 लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपा गया। सीमा अंतिल को कांस्य पदक मिलने पर 75 लाख की धनराशि का चेक सौंपा गया।

Meerut Zainab Khatoon and Kiran Baliyan received Rani Lakshmibai Award, Parul get 4.5 crore and made DSP
जैनब खातून को चेक और अवार्ड देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

पैरा पावर लिफ्टिंग में एशियन गेम्स में रजत पदक लाने वाली जैनब खातून को भी मुख्यमंत्री ने 1.5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। वहीं, एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाली प्रियंका गोस्वामी को भी सम्मानित किया जाना था, लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। वहीं, पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले रवि कुमार, प्रीति पाल, फातिमा को भी पांच-पांच लाख रुपये के देकर सम्मानित किया गया। इन सभी मेरठ के खिलाड़ियों का सम्मान होने पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, क्षेत्रीरय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक कोच गौरव त्यागी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

अब ओलंपिक पदक जीतना लक्ष्य : पारुल
हांगझोऊ एशियन गेम्स की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत जीतने वाली मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी का कहना है कि ओलंपिक में पदक जीतने की चाह हर खिलाड़ी की होती है। मैं भी इससे अछूती नहीं हूं। एशियाई खेलों में किया प्रदर्शन मेरे लिए अहम रहा, जो मेरे पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने के लक्ष्य को पूरा कर सकता है। कड़ी मेहनत कर रही हूं। बाकी पदक जीतना और न जीतने उस खास दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता हैं, जिस दिन मुझे दौड़ना होगा।

यह भी पढ़ें: UP: क्रिकेट खेलते हुए जमीन पर गिरा, फिर चंद पलों में थम गईं सांसें, बुझा घर का इकलौता चिराग, सदमे में परिवार

शनिवार को प्रदेश के खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में सबसे अधिक साढ़े चार करोड़ की प्रोत्साहन राशि के अलावा डिप्टी एसपी का पद पाने वाली एथलीट ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों को मिल रही प्रोत्साहन राशि और नौकरी उनके कॅरिअर में स्थायित्व दे रही है। मैं सरकार से मिले सम्मान का आभार जताती हूं। अभी तक मुंबई में वेस्टर्न रेलवे में कार्यरत थी, लेकिन अब नौकरी मिलने के बाद अपने प्रदेश में वापस लौटने की योजना है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: वर्दी का न दिखा खौफ, पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ ताना तमंचा, खूब वायरल हो रहा मेरठ का ये वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed