फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Youth Football Academy is honing the skills of the players

Meerut News: खिलाड़ियों का हुनर निखार रही मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी

Sun, 07 Jun 2026 07:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Meerut Youth Football Academy is honing the skills of the players
2001 में हुई थी क्लब की शुरूआत, हर उम्र के खिलाड़ी कर रहे तैयार, 20 से अधिक ट्रॉफी जीती
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर के युवाओं में फुटबाल के प्रति क्रेज को देखते हुए कई एकेडमी खुल चुकी हैं। इनमें बच्चे अभ्यास करके अपना हुनर तराशकर स्टेट से नेशनल तक खेल रहे हैं। ऐसा ही एमवाईएफए क्लब है, जिसमें अंडर 9, 11 और अंडर 14 से लेकर सीनियर टीम बनी है। सभी टीम अपने-अपने वर्ग में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में हुई मेरठ प्रीमियर लीग में भी एमवाईएफए की टीम सेकंड उपविजेता रही। टीम के खिलाड़ी अब भी कई प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं।
मेरठ यूथ फुटबॉल एकेडमी(एमवाईएफए) की शुरुआत 2021 में तुषार कांत ने की। तुषार ने गढ़ रोड स्थित डॉ. आंबेडकर डिग्री कॉलेज के मैदान में क्लब और एकेडमी की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि एकेडमी में 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं। क्लब के संचालक तुषार ने बताया कि अंडर 5 से अंडर 11 तक के लिए कोचिंग स्टाफ और तकनीकी टीम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 100 से अधिक महिला खिलाड़ी यहां अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

कई प्रतियोगिताएं जीत चुका है क्लब
क्लब की ओर से अंडर 9 से लेकर सीनियर तक में कई उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में गंगानगर स्थित एक विवि में हुई मेरठ प्रीमियर लीग में एमवाईएफए की टीम दूसरी उपविजेता रही। टीम के कई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और क्लब का नाम रोशन किया। भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ी इस समय तैयार हैं। तुषार ने बताया कि क्लब के कई खिलाड़ी जयपुर, दिल्ली समेत कई लीग में खेल चुके हैं और नेशनल तक में खेलकर मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed