फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Youth dies under suspicious circumstances in friends house, family members allege murder

Meerut: दोस्त के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 21 Nov 2023 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Nov 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Youth dies under suspicious circumstances in friends house, family members allege murder
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के कंकरखेड़ा में सोमवार रात दोस्त के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। वहीं युवक पर लगभग छह साल पूर्व गैंगस्टर का मुकदमा कंकरखेड़ा थाने में पंजीकृत हुआ था। लगभग पांच दिन पूर्व ही युवक जेल से छूट कर आया था।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अशोकपुरी निवासी संदीप पुत्र विपिन कुमार ने मंगलवार सुबह थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका 24 वर्षीय छोटा भाई साहिल सोमवार शाम घर पर मौजूद था।
विज्ञापन

 

इसी बीच गोविंदपुरी निवासी कविश पाल व उसका भाई घर पर पहुंचा। जहां कविश ने उसके भाई को बताया कि घर पर बुआ भात नौतने के लिए आई हुई है। जिसके बाद साहिल कविश व उसके भाई के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया। जब देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई।

सोमवार देर रात कविश साहिल के घर पहुंचा। जहां उसने बताया कि साहिल उठ नहीं रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित परिजन कविश के घर की तरफ दौड़े। जहां परिजनों ने देखा की युवक बेसुध पड़ा है। पीड़ित परिजन युवक को लेकर अस्पताल दौड़े। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
 

युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर डायल 112  व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। शव मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed