{"_id":"648ab60e560934829b0fda53","slug":"meerut-youth-caught-with-fake-products-worth-lakhs-of-branded-companies-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: ब्रांडेड कंपनियों के लाखों रुपए के नकली प्रोडक्ट सहित धरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: ब्रांडेड कंपनियों के लाखों रुपए के नकली प्रोडक्ट सहित धरा युवक
Thu, 15 Jun 2023 12:27 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:27 PM IST
सार
मेरठ पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपये के ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रॉडक्ट बरामद किए हैं। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नकली प्रॉडक्ट बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए के ब्रांडेड कंपनी के नकली प्रोडक्ट सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। कंपनी के अधिकारियों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, वेस्ट मुंबई की एक कंपनी ब्रांडेड कंपनियों के नकली माल की निगरानी के लिए अधिकृत है। कंपनी के फील्ड मैनेजर निखिल ठाकुर ने बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से मेरठ में अपनी दो ब्रांडेड कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान
विज्ञापन
मंगलवार शाम निखिल ठाकुर ने ब्रह्मपुरी पुलिस से संपर्क करते हुए सटीक सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने माधवपुरम बिजली घर के पास कई बोरों में माल ले जा रहे गाड़ी में सवार एक युवक को धर दबोचा। बोरों की तलाशी लेने पर पुलिस को वीट कंपनी के हेयर रिमूवर और सैट्रिक्स सिरम के हेयर सिरम बरामद हुए। बरामद माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
कंपनी के अधिकारी ने यह माल नकली होने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम हिसार निवासी अनिल कुमार बताया। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मपुरी ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बरामद माल को कब्जे में लेते हुए युवक को जेल भेजा जा रहा है।