{"_id":"69940ec0db2222ff8a091c7d","slug":"meerut-youth-body-found-in-drain-in-meerut-s-nai-basti-murder-suspected-locals-protest-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नई बस्ती में नाले में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नई बस्ती में नाले में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
Tue, 17 Feb 2026 12:16 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:16 PM IST
सार
मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नई बस्ती में नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
crime
- फोटो : crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रांसपोर्ट नगर की नई बस्ती में मंगलवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नाले में शव पड़ा देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PM Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 को जनसभा को करेंगे संबोधित, रैपिड रेल में बच्चों संग करेंगे सफर
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के कई नाले खुले पड़े हैं और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
नाले ढकने की उठाई मांग
लोगों ने प्रशासन से नालों को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो इस तरह की घटना टल सकती थी। कुछ समय तक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।